ETV Bharat / state

Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 4 दर्जन अफसरों के तबादले..22 को बनाया अनुमंडल पदाधिकारी

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Aug 27, 2023, 7:19 PM IST

बिहार में एक भारतीय प्रशासनिक सेवा और 48 बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला हुआ. इन अफसरों में 22 को अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया, जबकि 26 बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों को अन्य पदों पर ट्रांसफर किया गया. पढ़ें पूरी खबर-

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

पटना : भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक पदाधिकारी का और बिहार प्रशासनिक सेवा के 48 अधिकारियों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी को अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदस्थापन किया गया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कुमार निशांत विवेक को अनुमंडल पदाधिकारी भागलपुर कहलगांव से स्थानांतरित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सोनपुर सारण के पद पर पदस्थापित किया गया है.

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: NDA के समय भी राजस्व विभाग में हुए ट्रांसफर को रद्द किया था नीतीश ने, BJP ने लगाये गंभीर आरोप, RJD चुप

बिहार में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले : वहीं, बिहार प्रशासनिक सेवा के 22 पदाधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित किया गया है. आशुतोष रंजन को अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम सदर बनाया गया है. संजीत कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर भोजपुरी में पदस्थापित किया गया है. श्रेया कश्यप को अनुमंडल पदाधिकारी पीरो भोजपुर में पदस्थापित किया गया है. किसलय श्रीवास्तव को अनुमंडल पदाधिकारी गया सदर गया में पदस्थापित किया गया है. सुजीत कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी गया में पदस्थापित किया गया है.

22 अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में ट्रांसफर: सुनील कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर में पदस्थापित किया गया है. कुमार ओमकेश्वर को अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर नालंदा में पदस्थापित किया गया है. अमित कुमार को अनुमंडल पर अधिकारी मुजफ्फरपुर पूर्वी में पदस्थापित किया गया है. सूरज प्रकाश गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी नरकटियागंज पश्चिमी चंपारण में पदस्थापित किया गया है. रामबाबू बैठा को अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर सदर वैशाली में पदस्थापित किया गया है.

कुल 48 अफसरों के हुए तबादले : नीरज कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी बीरपुर सुपौल में पदस्थापित किया गया है. रोजी कुमारी को अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज अररिया में पदस्थापित किया गया है. अरुण कुमार को अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज पूर्वी चंपारण में पदस्थापित किया गया है. नलिन प्रताप राणा अनुमंडल पर अधिकारी पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण में पदस्थापित किया गया है. प्रेरणा सिंह अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा सारण में पदस्थापित किया गया है.

26 अन्य पदों पर दबादले : अनुग्रह नारायण सिंह अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी गया में पदस्थापित किया गया है. इसके अलावा बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को भी विभिन्न स्थानों पर तबादला किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.