ETV Bharat / state

नीतीश कुमार ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में की भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना

author img

By

Published : Oct 27, 2022, 6:43 PM IST

चित्रगुप्त पूजा
चित्रगुप्त पूजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबारी पहुंचे. उन्होंने चित्रगुप्त भगवान की पूजा (Worship of Lord Chitragupta) की. मौके पर जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सहित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रत्येक साल यहां पूजा करने आते हैं.

पटनाः गर्दनीबाग ठाकुरबारड़ी में गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम (Chitragupta Puja at Gardnibagh Thakurbardi) से की गयी. इस पूजन उत्सव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान चित्रगुप्त पूजा (Nitish performs Chitragupta Puja at Gardnibagh) की.इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की शांति और सद्भाव कायम रखने की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा यह मंदिर 100 वर्ष पुराना है. प्रत्येक वर्ष चित्रगुप्त पूजा के माैके पर शामिल होते रहे हैं. उन्होंने कहा कि चित्रगुप्त पूजा से समाज में शांति और सद्भाव का संदेश जाता है.

इसे भी पढ़ेंः चित्रगुप्त पूजा 2022: आज कलम के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की होती है पूजा, जानिए विधि-विधान

बहुत पुराना मंदिर हैः मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन इसकी देख रहे हैं. इस मौके पर बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भवन निर्माण मंत्री अशोक कुमार चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मुख्यमंत्री के सलाहकार व पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत पुराना मंदिर है.

  • चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। कामना है कि बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) October 27, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएंः बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भैयादूज के मौके पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी थी. सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा कि "चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है. कामना है कि बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.