ETV Bharat / state

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन ने झोंकी ताकत, अब प्रचार में उतरेंगे नीतीश-तेजस्वी

author img

By

Published : Nov 21, 2022, 9:22 AM IST

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के सभी नेता चुनावी मैदान में उतरे JDU के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा (JDU candidate Manoj Singh Kushwaha) के लिए प्रचार करेंगे. आगे पढ़ें पूरी खबर...

कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन
कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट (Kurhni Assembly Seat by Election) पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में सत्ताधारी महागठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. महागठबंधन के सभी नेता चुनावी मैदान में उतरे JDU के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा (JDU candidate Manoj Singh Kushwaha) के लिए प्रचार करेंगे. जेडीयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस उपचुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता चंनाव प्रचार करने जाएंगे. उन्होंने कहा कि जल्द ही इन दोनों नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय होगा.

पढ़ें-कुढ़नी उपचुनाव: 2015 के नतीजों को दोहराने की कोशिश में BJP तो JDU भी दिखा रहा दम

"इस उपचुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के सभी प्रमुख नेता चंनाव प्रचार करने जाएंगे. जल्द ही इन दोनों नेताओं का चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय होगा."- उमेश सिंह कुशवाहा, JDU प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा पर साधा निशाना: उमेश सिंह कुशवाहा ने महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा का खेल जनता समझ चुकी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जदयू के प्रत्याशी को महागठबंधन के सातों दलों का समर्थन हासिल है. बता दें कि हाल ही में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय JDU के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने नीतीश कुमार नहीं जा सके थे. मोकामा से जहां राजद के प्रत्याशी विजयी हुए थे जबकि गोपालगंज से राजद के प्रतयाशी को हार का मुंह देखना पड़ा था.

पांच दिसंबर होगी वोटिंग: कुढ़नी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी. राजद विधायक अनिल साहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराये जाने और तीन साल की कैद की सजा सुनाये जाने के कारण कुढ़नी सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी. कुढ़नी उपचुनाव में मुख्य मुकाबला जदयू और भाजपा के बीच का माना जा रहा है.

पढ़ें-कुढ़नी में भी BJP का चुनाव प्रचार करेंगे चिराग पासवान, कहा- नीतीश कुमार अब कोई फैक्टर नहीं

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.