नवीन ने की समीक्षा बैठक, मई तक ये प्रोजेक्ट होंगे पथ निर्माण विभाग को हैंडओवर

author img

By

Published : Apr 26, 2022, 12:09 PM IST

पटना में मंत्री नितिन नवीन ने की समीक्षा बैठक

पटना में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन (Road Construction Minister Nitin Naveen) ने पथ निर्माण विभाग के कई प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की. बैठक में बुडको, पटना नगर निगम और पथ निर्माण विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने राजधानी की सड़कों की मरम्मति को लेकर चल रहे कामों की जानकारी ली. पढ़ें पूरी खबर..

पटना: राजधानी पटना की सड़कों की मरम्मति को लेकर बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बुडको, नगर निगम और विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक (Minister Nitin Naveen Held Review Meeting) की. समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि बेउर सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के पथ निर्माण विभाग की कुल सात सड़कों, सैदपुर सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत पथ निर्माण विभाग की कुल 13 सड़कों, पहाड़ी जोन-ट सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत पथ निर्माण विभाग की कुल 10 सड़कों एवं नमामि गंगे परियोजना सिरवेज नेटवर्क के तहत पथ निर्माण विभाग की कुल 10 सड़कों में अभी भी कार्य चल रहा है.

ये भी पढ़ें-बिहार वासियों को बड़ी सौगात: नितिन नवीन बोले- 'पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को भागलपुर तक ले जाने की है तैयारी'

समीक्षा के क्रम में बुडको और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बेउर सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत बेउर जेल रोड और बाईपास रोड (बेउर मोड़ से एनएच चैनेज 181.3 किमी) का काम पूरा हो चुका है. शेष 5 पथों में कार्य प्रगति में और अंतिम चरण में है. सैदपुर सिवरेज नेटवर्क के तहत नाला रोड और बेली रोड (मंदिरी नाला से डाकबंगला) को हैण्ड ओवर किया जा चुका है. फ्रेजर रोड और बुद्ध मार्ग से फ्रेजर रोड का कार्य पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कारण बाधित है. बाकी 9 पथों में कार्य प्रगति में है या अंतिम चरण में है.

पहाड़ी जोन-ट सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट में कुल 8 पथों को पथ निर्माण विभाग को हैण्ड ओवर किया जा चुका है. अन्य 10 पथों में कार्य प्रगति पर है. नमामि गंगे परियोजना सिवरेज नेटवर्क के तहत कुल 10 पथों में कार्य अंतिम चरण में है और इसे शीघ्र ही पथ निर्माण विभाग को हैण्ड ओवर करने की बात कही गई. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि इन सभी प्रोजेक्ट के प्रगति की योजनावार समीक्षा के बाद सभी कार्य पूर्ण कर सड़कों को पथ निर्माण विभाग को हैण्ड ओवर करने का निदेश दिया गया है.

बेउर सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट-
1. ख्वाजा ईमली-पूर्णेन्दु नगर-करमलीचक पथ- 10.05.2022
2. पूर्णेन्दु नगर से मित्रमण्डल कॉलोनी होते हुए करोड़ी चक पथ- 07.05.2022
3. मिठापुर-अनिसाबाद-खगौल रोड- 15.05.2022
4. बेउर मोड़ से अनिसाबाद गोलम्बर (मिसिंग लिंक एनएच-30 और एनएच-139) पथ- 12.05.2022
5. गर्दनीबाग रोड नंबर-1-खगौल रोड जंक्शन से विजय स्वीट्स कच्ची तालाब होते हुए रोड नंबर- 15 तक पथ- 16.05.2022

सैदपुर सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट-
1 आर्य कुमार रोड (मछुआ टोली से दिनकर गोलम्बर)- 15.05.2022
2. सैदपुर रोड- 10.05.2022
3. बाजार समिति रोड- 15.05.2022
4. अशोक राजपथ (एनआईटी मोड़ से महेन्द्रु)- 10.05.2022
5. अशोज राजपथ (बुद्ध मार्ग से गांधी म्यूजियम)- 27.04.2022
6. न्यू डाकबंगला (डाकबंगला से एक्जीविशन रोड)- 30.04.2022
7. भिखना पहाड़ी गुड़ की मंडी पथ- 15.05.2022
8. नुरी मस्जिद रोड- 15.05.2022
9. कुम्हरार संदलपुर शनिचरा पथ- 20.05.2022

पहाड़ी जोन-ट सिवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट-
1. शेरशाह रोड- 20.05.2022
2. अगमकुंआ मारूफगंज रोड- 05.05.2022 (आंशिक)
3. अशोक राजपथ- 15.05.2022 (आंशिक)
4. खाजेकलां लिंक रोड
5. अगमकुआँ आरओबी सर्विस लेन- 30.06.2022
6. शेरशाह लिंक पथ- 25.06.2022
7. गंगा ब्रिज लिंक पथ- 15.06.2022
8. नवाब बहादुर रोड- 15.06.2022
9. सुदर्शन रोड से शेरशाह रोड भाया गुलजारबाग हाट एवं दादरमंडल से शेरशाह रोड-25.06.2022
10. सदर गली- 15.06.2022


नमामि गंगे प्रोजेक्ट-
1. गुरू गोविन्द सिंह पथ-05.05.2022
2. गुरू गोविन्द सिंह लिंक पथ-05.05.2022
3. अगमकुआं-मारूफगंज पथु-15.05.2022
4. अशोक राजपथ-15.05.2022
5. एनएच-30 लिंक पथ- 20.05.2022
6. अशोक राजपथ से अशोक राजपथ भाया शरीफागंज, दमरियाही घाट- 10.05.2022
7. अशोक राजपथ मालसलामी से नगला चुटकिया बाजार रामधनी रोड, गुरू का बाग, अशोक राजपथ- 20.05.2022
8. ओल्ड एनएच 30 लिंक रोड दीदारगंज- 15.05.2022
9. बेगमपुर-दौलतपुर से गुरूगोविन्द सिंह लिंक पथ भाया जल्ला महावीर स्थान, चैनपुर, सिधे बाजार- 20.05.2022
10. मोर्चा रोड (करमलीचक एसबीबाई से आदर्श कॉलोनी)- 20.05.2022


पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम और बुडकों से सड़कें हस्तान्तरित होने के 15 दिनों के अन्दर उसके पुनर्स्थापन का कार्य कराएं, ताकि बरसात में आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो. समीक्षा बैठक में संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी, सचिव, पथ निर्माण विभाग, अनिमेश कुमार परासर, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम, धर्मेन्द्र सिंह, प्रबंध निदेशक, बुडको, हनुमान प्रसाद चौधरी, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग, आरपी सिंह, मुख्य अभियंता, बुडको के साथ-साथ पथ निर्माण विभाग, बुडको और पटना नगर निगम के अन्य संबंधित अभियंतागण उपस्थित थे.

ऐसी ही विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.