ETV Bharat / state

बिहार में बड़े पैमाने IAS-BPS का ट्रांसफर, बनाए गए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी

author img

By

Published : Dec 22, 2020, 5:16 PM IST

बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता स्तर के 14 पदाधिकारियों को बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Bihar
Bihar

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद अफसरों के विभाग में पहली बार फेरबदल किया गया है. सीएम नीतीश ने राज्य के 14 अफसरों का तबादला कर दिया है. यह सभी बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर समाहर्ता और उनके समकक्ष 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है. सभी अधिकारियों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

  • कपिलेश्वर मंडल - बंदोबस्त अधिकारी, खगड़िया
  • राजीव शंकर - बंदोबस्त पदाधिकारी, लखीसराय
  • विनय कुमार पांडे - बंदोबस्त अधिकारी, अरवल
  • उपेंद्र प्रसाद - बंदोबस्त पदाधिकारी, जहानाबाद
  • अविनाश कुमार - बंदोबस्त पदाधिकारी, शिवहर
  • किशोर कुमार प्रसाद - बंदोबस्त पदाधिकारी, किशनगंज
  • भानु प्रकाश - बंदोबस्त अधिकारी, अररिया
  • ब्रजकिशोर सदानंद - बंदोबस्त पदाधिकारी, कटिहार
  • तारानंद महतो वियोगी - बंदोबस्त पदाधिकारी, सीतामढ़ी
  • सुनील कुमार बंदोबस्त पदाधिकारी
  • सुपौल चंद्रशेखर झा - बंदोबस्त पदाधिकारी, मधेपुरा
  • ओम प्रकाश माथुर - बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई
  • अभिजीत कुमार - बंदोबस्त पदाधिकारी, शेखपुरा
  • डॉ अजय कुमार - बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बिहार प्रशासनिक सेवा के पास ऐसे अफसर जो प्रमोशन पाकर आईएस हो चुके हैं. उनकी पोस्टिंग की गई है.

  • जीउत सिंह - बंदोबस्त अधिकारी, बेगूसराय
  • ऋषि देव झा - बंदोबस्त अधिकारी, पूर्णिया
  • सतीश कुमार शर्मा - बंदोबस्त अधिकारी बिहार शरीफ, नालंदा
  • ओम प्रकाश यादव - बंदोबस्त पदाधिकारी, सहरसा
  • सुरेश चौधरी - बंदोबस्त अधिकारी पश्चिम चंपारण, बेतिया
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.