ETV Bharat / state

राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को दी बिहार दिवस की शुभकामनाएं

author img

By

Published : Mar 22, 2021, 8:35 AM IST

Updated : Mar 22, 2021, 8:42 AM IST

bihar diwas
bihar diwas

बिहार की स्थापना के 109 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि बिहार निरंतर प्रगति, समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा. इसके साथ ही कई अन्य नेताओं ने भी लोगों को शुभकामनाएं दी.

पटनाः बिहार राज्य 22 मार्च 1912 को बंगाल विभाजन के फलस्वरुप अस्तित्व में आया. सोमवार को बिहार की स्थापना के 109 साल पूरे हो गए. इस मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर राज्यवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी. बिहार दिवस के मौके पर राजधानी के ज्ञान भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए इससे जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे.

राज्यपाल का शुभकामना संदेश
राज्यपाल फागू चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बिहार शांति, सद्भावना, साधना, अहिंसा, ज्ञान, कर्म, बंधुता और प्रेम की पावन भूमि है. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध बिहार निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है. राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने में भी गौरवशाली बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका है. राज्यपाल ने समस्त राज्य वासियों से बिहार की समग्र प्रगति के साथ-साथ दृढ़ संकल्पित होकर राष्ट्रीय नवनिर्माण में भी अपनी महत्ती भूमिका निभाने का अनुरोध किया.

सीएम नीतीश का ट्वीट
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, “बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं” बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. विकसित बिहार के सपने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का स्वागत करता हूं. जय हिंद-जय बिहार #जुग_जुग_जिये_बिहार

ये भी पढ़ेः बिहार दिवसः जानें गौरवशाली इतिहास...

तेजस्वी यादव का ट्वीट
मुख्यमंत्री के अलावा अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है. इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार यह है हमारा बिहार! बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • बिहार लोकतंत्र की जननी, धर्मों की उद्गमस्थली, महापुरुषों की जन्मस्थली, वीरों की कर्मभूमि, ज्ञान, कर्म, संस्कृति, सद्भावना और समरसता की पावन भूमि रही है।

    इतिहास सुनहरा, मेधा की धरा
    प्रकृति का उपहार, संभावनाएँ अपार
    यह है हमारा बिहार!

    बिहार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! pic.twitter.com/vmjarCDymy

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 22, 2021 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बिहार का गौरवशाली इतिहास
बता दें कि बिहार अपने गौरवशाली अतीत और महान संस्कृति के लिए न केवल देशभर में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी अलग पहचान रखता है. बिहार का इतिहास चार से साढ़े चार हजार साल पुराना है, लेकिन राजनीतिक तौर पर 22 मार्च 1912 को बंगाल विभाजन के फलस्वरूप बिहार नाम का राज्य अस्तित्व में आया. बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है.

Last Updated :Mar 22, 2021, 8:42 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.