ETV Bharat / state

दीपों का त्याेहार दीपावली आज, जानिए किस शुभ मूहुर्त में होगी लक्ष्मी पूजा

author img

By

Published : Oct 23, 2022, 11:59 PM IST

दीपावली का पर्व हमारे हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है. इसे त्योहारों की एक श्रृंखला के रुप में हर साल मनाया जाता है. दीपावली का का त्योहार दीपावली के आगे पीछे मनाए जाने वाले 5 मुख्य त्योहारों से जुड़ा है. दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाने का विधान है. इसकी शुरुआत धनतेरस के दिन से होकर नरक चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैय्या दूज के पर्व पर जाकर खत्म होती है.

दीपावली आज
दीपावली आज

पटनाः दीपों का त्योहार दीपावली देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनायी जाती है. यह कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनायी जाती है. इस दिन गणेश-लक्ष्मी के पूजन का विधान है. इसके अलावा भगवान श्री राम की लंका विजय के बाद अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाने वाला त्योहार है. इस साल दीपावली का त्योहार आज 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः दीपावली विशेष : बिहार के इस मंदिर में लड्डू चढ़ाने के लिए भक्त लगाते हैं लाखों की बोली

क्या है मान्यताः ऐसी मान्यता है कि भगवान राम 14 वर्ष के वनवास एवं लंका विजय के उपरान्त अयोध्या लौटे थे. इस अवसर पर लोगों ने घरों में दीपक जलाकर उनका स्वागत किया था, तब से इसे दीपावली के रूप में मनाया जाता है. दीपावली में महालक्ष्मी पूजा की जाती है. इसके बारे में मान्यता है कि अर्ध रात्रि में महालक्ष्मी विचरण करती हैं. दीपक जलाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती और उस घर में निवास करती हैं. दीपावली में शाम को शुभ लग्न में श्रीगणेश, लक्ष्मी और कुबेर भगवान का पूजन करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः नालंदा के कुम्हारों को उम्मीद, चाइनीज दीपों पर भारी पड़ेगा स्वदेशी दीया

दीपावली का शुभ मुहूर्तः इस साल अमावस्या तिथि 24 और 25 अक्टूबर दोनों दिन ही है, लेकिन 25 अक्टूबर को अमावस्या प्रदोष काल से पहले ही समाप्त हो जाएगी. इसलिए दीपावली 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी. 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर अमावस्या शुरू होगी जो मंगलवार शाम को 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. 24 अक्टूबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है.

इसे भी पढ़ेंः Sweet Recipe Kaju Katli: दीपावली 2022 के लिए बनाएं सबकी पसंदीदा मिठाई काजू कतली

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट: दीपावली के अगले दिन प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाया जाता है. कई जगहों पर इसका खास महत्व है. यह पावन पर्व भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गोवर्धन पर्वत उठा कर मथुरावसियों की रक्षा करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस साल गोवर्धन या अन्नकूट पूजा 25 अक्टूबर दिन मंगलवार की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.