ETV Bharat / state

CM नीतीश कुमार ने दीप जलाकर मनाई दीपावली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

author img

By

Published : Oct 24, 2022, 8:26 PM IST

Updated : Oct 24, 2022, 8:43 PM IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में जगह-जगह दीया जलाया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में जगह-जगह दीया जलाया.

देशभर में आज यानी 24 अक्टूबर को दीपावली मनायी जा रही है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं ने बिहार के लोगों को दीपावली की बधाई दी है.

पटनाः देशभर में दीपाें का त्योहार दीपावली आज साेमवार काे धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में दीप जलाकर दीपावली मनाई. मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र निशांत भी थे. मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री घूम घूम कर सीएम आवास में कई स्थानों पर दीप जलाया. हर साल मुख्यमंत्री आवास में इसी तरह से दीपावली मनाते रहे हैं.

नीतीश कुमार ने दीपावली मनायी.

दीपावली की हार्दिक बधाईः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश और देशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. अपने शुभकामना संदेश में सीएम ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.

लॉन में दीया रखते सीएम.
लॉन में दीया रखते सीएम.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में जगह-जगह दीया जलाया.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास में जगह-जगह दीया जलाया.
  • प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है। दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं।

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) October 24, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

इसे भी पढ़ेंः दीपों का त्याेहार दीपावली आज, जानिए किस शुभ मूहुर्त में होगी लक्ष्मी पूजा

मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहेः उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आपके जीवन मे यश, वैभव, सुख, शांति और खुशियों का सतरंगा प्रकाश लेकर आए तथा आपका घर सफलता की किरणों से सदा जगमगाता रहे. प्रेम, प्रार्थना, दुआ का दौर चलता रहे एवं इंसानियत, बंधुत्व और मानवता का अखंड दीप सदा जलता रहे.

Last Updated :Oct 24, 2022, 8:43 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.