ETV Bharat / state

पटना में 17 करोड़ का जालसाज गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई अरुणाचल पुलिस

author img

By

Published : Feb 23, 2022, 10:19 PM IST

Updated : Feb 24, 2022, 6:36 AM IST

पटना के दानापुर से अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने जालसाज को गिरफ्तार किया (Arunachal Pradesh Police Arrested fraudster) है. रूपसपुर नहर रोड के कार शोरूम से जालसाज ब्रज किशोर चौधरी उर्फ चिंटू को अरेस्ट किया गया है. रूपसपुर थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि आरोपी को अरूणाचल प्रदेश की पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

पटना में 17 करोड़ का जालसाज गिरफ्तार
पटना में 17 करोड़ का जालसाज गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना में 17 करोड़ का जालसाज गिरफ्तार (Fraudster of 17 Crores Arrested in Patna) हुआ है. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के बंदर देवा थाना की पुलिस ने जालसाजी के मामले में फरार ब्रज किशोर चौधरी को दानापुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अपने साथ चली गई. बताया जाता है कि जालसाज नाम बदलकर राजा बाजार में रह रहा था.

ये भी पढ़ें: बिहार में बढ़ रहा साइबर क्राइम, फर्जी चेक के साथ दो जालसाज गिरफ्तार

पटना में 17 करोड़ का जालसाज गिरफ्तार

दानापुर में अरूणाचल प्रदेश की पुलिस ने बुधवार को 17 करोड़ रूपये की जालसाजी करने वाले ब्रज किशोर चौधरी उर्फ चिंटू को रूपसपुर थाने के रूपसपुर नहर रोड के कार शोरूम से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जालसाज ब्रज किशोर नालंदा जिले का रहने वाला है. पूछताछ के बाद अरूणाचल प्रदेश पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर चली गई.

बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि जालसाज ब्रज किशोर चौधरी रूपसपुर-खगौल नहर रोड स्थित कार शोरूम में कार की सर्विस कराने आया है. सूचना के आधार पर अरुणाचल प्रदेश की पुलिस ने रूपसपुर पुलिस के सहयोग से कार शोरूम में छापेमारी कर ब्रज किशोर कुमार को गिरफ्तार किया है.

अरुणाचल के ईटानगर के बंदरदेवा थाना इंस्पेक्टर अरूण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जालसाज ब्रज किशोर द्वारा फर्जी तरीके से नन बैंकिंग कंपनी खोलकर करीब पांच हजार से अधिक लोगों का रुपए लेकर फरार हो गया था. जो थाना कांड संख्या 9/21 के प्राथमिकी अभियुक्त ब्रज किशोर कुमार की गिरफ्तारी के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस ने जालसाज ब्रज किशोर की गिरफ्तारी करने के लिए जाल बिछाया जा रहा था. पुलिस ने जालसाज के मोबाइल फोन के लॉकेशन के आधार पर रूपसपुर-खगौल नहर रोड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.



ये भी पढ़ें: पटना: फर्जी स्टाम्प के मुहर के साथ जालसाज गिरफ्तार, दो साल से चला रहा था गोरखधंधा

विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP


Last Updated :Feb 24, 2022, 6:36 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.