ETV Bharat / state

नवादा: आहर में डूबने से 2 बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

पांच बच्चे नहाने गए थे. इसी दौरान दो बच्चे ज्यादा गहरे पानी में चले गए. वहां से उन्हें वापस निकलने का मौका नहीं मिला और उनकी डूबने से मौत हो गई

nawada
nawada

Published : June 29, 2020 at 6:51 PM IST

Choose ETV Bharat

नवादा(गोविंदपुर): जिले के गोविंदपुर थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव में सोमवार को दो बच्चों की मौत हो गई. करगाह आहर में नहाने के दौरान दोनो बच्चे डूब गए. बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ज्यादा गहरे पानी में डूबे बच्चे
परिजनों के मुताबिक पांच बच्चे नहाने गए थे. इसी दौरान दो बच्चे ज्यादा गहरे पानी में चले गए. वहां से उन्हें वापस निकलने का मौका नहीं मिला और ये हादसा हो गया. वहां नहा रहे तीन बच्चों ने घर आकर हादसे की सूचना दी.

nawada
रोते-बिलखते परिजन

पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा गया शव
दोनों बच्चों की पहचान माधोपुर के नवलेश यादव के 13 साल के बेटे विपुल कुमार और दिनेश यादव के 12 साल के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है. बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

ईटीवी भारत की रिपोर्ट

सरकारी मदद का भरोसा
घटना की सूचना पर मुखिया अशोक यादव परिजनों से मिलने पहुंचे. उन्होंने सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया. अशोक यादव ने इस घटना के प्रति अपना दुःख जताया. साथ ही सभी शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया.