ETV Bharat / state

नालंदा : गृद्धकूट पर्वत पर चढ़ाई के दौरान श्रीलंकाई महिला पर्यटक की मौत

author img

By

Published : Feb 10, 2020, 12:41 PM IST

Updated : Feb 10, 2020, 12:48 PM IST

nalanda
nalanda

घटना के बारे में स्थानीय श्यामकिशोर भारती ने बताया कि श्रीलंकाई पर्यटक देसी चंद्रशैली अपने 40 सदस्यी ग्रुप के साथ घूमने के लिए राजगीर आई हुई थी. घूमने के दौरान वह गृद्धकूट पर्वत पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ चढ़ाई कर रही थी.

नालंदाः राजगीर थाना क्षेत्र में गृद्धकूट पर्वत पर चढ़ाई करने के दौरान हार्टअटैक से एक वृद्ध महिला पर्यटक की मौत हो गई. मृतका की पहचान श्रीलंकाई पर्यटक देसी चंद्रशैली के रूप में की गई है. वह श्रीलंका के हिना टिंगाला निवासी थी.

हाफने की शिकायत के बाद बिगड़ी तबीयत
घटना के बारे में स्थानीय श्याम किशोर भारती ने बताया कि श्रीलंकाई पर्यटक देसी चंद्रशैली अपने 40 सदस्यीय ग्रुप के साथ घूमने के लिए राजगीर आई हुई थी. घूमने के दौरान वह गृद्धकूट पर्वत पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ चढ़ाई कर रही थी. तभी हाफने की शिकायत के साथ उनकी तबीयत बिगड़ गई.

गृद्धकूट पर्वत पर चढ़ाई के दौरान श्रीलंकाई महिला पर्यटक की मौत

महिला के पास से मिला पहचान पत्र
स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पर्यटक को राजगीर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला के पास से उसका पहचान पत्र बरामद किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Intro:एंकर--राजगीर थाना क्षेत्र के इलाके के गृद्धकूट पर्वत पर चढ़ाई करने के दौरान श्रीलंकाई महिला पर्यटक कीमत हृदय गति से रुकने कारण हो गई।Body:घटना के संबंध में स्थानीय श्यामकिशोर भारती ने बताया कि श्रीलंकाई पर्यटक देसी चंद्रशैली अपने 40 सदस्यी ग्रुप के साथ घूमने के लिए पर्यटक स्थल राजगीर आई हुई थी। इसी घूमने के दौरान वह गृद्धकूट पर्वत पर अपने अन्य सहयोगियों के साथ चढ़ाई कर रही थी तभी उन्हें हाफने की शिकायत शुरू हो गई और देखते ही देखते हार्टअटैक भी आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन अस्पताल में पहुंचकर जांच कर रही है। मृतक श्रीलंकाई पर्यटक चंद्र शैली श्रीलंका के हिना टिंगाला निवासी के रूप में पहचान की गई है इनके पास से उनका पहचान पत्र भी बरामद किया गया है।

बाइट।श्याम भारती स्थानीयConclusion: घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर श्रीलंकाई पर्यटक को लेकर राजगीर अनुमंडल अस्पताल में जांच हेतु भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राकेश कुमार संवाददाता
बिहारशरीफ
Last Updated :Feb 10, 2020, 12:48 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.