ETV Bharat / state

नालंदा में JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत

author img

By

Published : Dec 30, 2020, 3:18 PM IST

आरसीपी सिंह
आरसीपी सिंह

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का नालंदा में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. नालंदा के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

नालंदा: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह आज पहली बार नालंदा पहुंचे. आरसीपी सिंह नालंदा में अपने पैतृक आवास अस्थावां के मालती आये, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन की भी बधाई दी. इस मौके पर नालंदा के अलावा झारखंड और उत्तर प्रदेश के भी कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने के पहुंचे.

आरसीपी सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो दायित्व सौंपा गया उसको अच्छी तरह से निभाएंगे. साथ ही पार्टी संगठन को राज्य स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे. जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा इस मौके पर फूल माला, गुलदस्ता और बुके देकर सम्मानित किया और बधाई दी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.