ETV Bharat / state

नालंदा में नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

author img

By

Published : Oct 9, 2019, 11:21 PM IST

Updated : Oct 9, 2019, 11:28 PM IST

नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई

बिहारशरीफ में मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल का निर्माण कराया गया था. जिसका बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया. विसर्जन के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे.

नालंदाः शहर के शेष पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी आस्था और उत्साह पूर्वक किया जा रहा है. श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा की विदाई की. विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम निकला. वहीं पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये थे.

nalanda
विसर्जन के दौरान झूमते श्रद्धालु
नम आंखों से की मां दुर्गा की विदाई
बिहारशरीफ में मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल का निर्माण कराया गया था. जिसका बुधवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया. विसर्जन में युवाओं ने एक-दूसरे पर खूब गुलाल भी उड़ाए और मां के जयकारे भी लगाते रहे. विसर्जन के दौरान शहर के सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. सभी संवेदनशील स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
नम आंखों से दी गयी मां दुर्गा को विदाई
शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया त्योहार
वहीं, विसर्जन के दौरान एक श्रद्धालु ने बताया कि नाला रोड से हमलोग मोरा तलाब मां काली को लेकर जा रहे है और पूरे नालंदावासियों ने यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया है और हम सब पूरे परिवार के साथ मां का विसर्जन करने निकले हैं.
Intro:नालंदा। नम आंखों से आज माँ दुर्गा की विदाई की गई। दुर्गा पूजा के अवसर पर स्थापित की गई माँ दुर्गा की प्रतिमा का आज दोपहर से विसर्जन प्रारम्भ हुआ जो कि देर शाम तक जारी रहा। इस दैरान बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं ने प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला। पूरे गाजे बाजे के साथ मा दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतेज़ाम किये गए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान महिला, पुरुष, बच्चे माँ दुर्गा के गीतों पर झूमते नजर आए । माँ दुर्गा की प्रतिमा को शहर के विभिन्न तालाब, पोखर, नदी में ले जा कर विसर्जित किया गया और मनोकामना मांगी।


Body:मालूम हो कि बिहारशरीफ शहर में माँ दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल निर्माण कराया गया था। जिसका आज पूरे हर्षोलास के साथ विसर्जन किया गया। शहर के सभी चौक चौराहा पर सुरक्षा के इंतेज़ाम किये गए थे। सभी संवेदनशील स्थानों पर वरीय अधिकारी मौजूद थे।


Conclusion:
Last Updated :Oct 9, 2019, 11:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.