ETV Bharat / state

नालंदा: पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, समाहरणालय का किया घेराव

author img

By

Published : Dec 30, 2020, 4:22 PM IST

नालंदा में पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ किसानों ने समाहरणालय का घेराव किया. हरनौत प्रखंड के पचौरा पंचायत अंतर्गत पैक्स अध्यक्ष के द्वारा किसानों का धान क्रय नहीं किया जा रहा है. इससे किसानों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया और वे विरोध प्रदर्शन करने लगे.

farmers protest in nalanda
farmers protest in nalanda

नालंदा: किसानों का आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा विगत कई वर्षों से मनमानी की जा रही है. वह अपने खास लोगों से धान क्रय करते हैं, बाकी अन्य किसानों का धान नहीं खरीदते हैं. जिसके कारण किसान अपने धान को औने पौने दामों पर व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर हैं.

किसानों ने किया समाहरणालय का घेराव
पैक्स अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ किसानों में आक्रोश है. पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान क्रय नहीं किये जाने के विरोध में किसानों का गुस्सा आज फूट पड़ा. इस दौरान किसान ट्रैक्टर पर अपने-अपने धान को लादकर जिला समाहरणालय पहुंच गए और समाहरणालय का घेराव किया. किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी करने और व्यापारियों से धान खरीद कर भंडार करने का आरोप लगाया है.

देखें रिपोर्ट

पैक्स अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप
किसानों का आरोप है कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा कई वर्षों से मनमानी की जा रही है. अपने खास लोगों से पैक्स अध्यक्ष धान क्रय करते हैं, बाकी अन्य किसानों का धान नहीं खरीदते हैं. ऐसे में मजबूर होकर किसानों को औने पौने दाम पर व्यापारियों को अपना धान बेचना पड़ रहा है. किसानों ने जिला प्रशासन से पैक्स के माध्यम से धान का क्रय करने की मांग की है. ताकि किसान अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त कर सकें.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.