ETV Bharat / state

Diwali 2023 : 7.51 लाख दीप जलाकर मुंगेर में मना बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव, मंत्रोच्चार के साथ की गई गंगा महा-आरती

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Nov 11, 2023, 10:35 PM IST

बिहार के मुंगेर में बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर के प्रांगण में 7.51 लाख दीप जलाकर बिहार के सबसे बड़े दीपोत्सव का खिताब मिला. इस बार पिछली बार से 1 लाख ज्यादा दीप जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया गया. इस दीपोत्सव में जिला प्रशासन के अलावा मुंगेर सांसद ललन सिंह भी ऑनलाइन शामिल हुए. क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

Etv Bharat
Etv Bharat

बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर के प्रांगण में दीपोत्सव कार्यक्रम

मुंगेर: प्रकाश पर्व दीपावली पर पूरे देश में इस समय धूम है. हर कोई अपने घर को सजाने संवारने में लगा हुआ है. इस कड़ी में बिहार के एक जिले में भव्य तरीके से ऐतिहासिक दिवाली मनाई गई, जिसको लेकर राज्य ही नही बल्कि देशभर में चर्चा हो रही. बिहार के मुंगेर जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर बरियारपुर प्रखंड के बड़ी दुर्गा महारानी कल्याणपुर के प्रांगण में शनिवार की शाम छोटी दीपावली के मौके ऐतिहासिक दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 7 लाख 51 हज़ार दीप जलाए गए, जो एक रिकॉर्ड बन गया.

मुंगेर सांसद ललन सिंह भी हुए शामिल : इस ऐतिहासिक दीपोत्सव का शुभारंभ भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेकानंद, मुंगेर डीएम अवनीश कुमार सिंह, मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, डॉ नीतीश चंद्र दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया, तो वहीं मुंगेर सांसद ललन सिंह ऑनलाइन दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. दीपोत्सव कार्यक्रम के पूर्व महापंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के द्वारा गंगा महाआरती की गई.

कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर के प्रांगण में दीपोत्सव
कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर के प्रांगण में दीपोत्सव

बिहार का सबसे बड़ा दीपोत्सव : बड़ी दुर्गा मंदिर महरानी कल्याणपुर के प्रांगण में भी 51 हजार दीप जलाए गए, जिसमें एक सौ किलो गाय के घी की व्यवस्था की गई थी. मंदिर प्रांगण से लेकर एनएच-80, की सड़कों तक जाने वाले हर गलियों में लगभग 7 एकड़ की भूमि में 10 हजार लीटर तिल के तेल से 7 लाख 51 हज़ार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया, जो राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव बन गया.

क्षेत्रवासियों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा : दीपक जलाने के लिए मुंगेर के कई प्रखंड के अलावा अन्य प्रदेशों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने भाग लिया. जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे. दीपोत्सव को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला, जो निस्वार्थ दीपोत्सव की सफलता के लिए अपना सहयोग दे रहे थे.

तिल या सरसो तेल से दीप जलाने की अपील : इस अवसर पर डॉ नीतीश चंद्र दुबे ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि दीवाली पर अपने घरों में दीप जलाने के लिए केरोसिन तेल का इस्तेमाल नही करें, क्योंकि उससे वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. जहाँ तक हो सके दीप जलाने के लिए तिल या फिर सरसों तेल का प्रयोग करें. उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे बड़े दीपोत्सव को सफल बनाने में यूथ क्लब कल्याणपुर, काली पूजा समिति, बड़ी दुर्गा मंदिर समिति सहित ग्रामीणों का प्रमुख सहयोग रहा है.

मुंगेर
7.51 लाख दीप जलाकर बना नया रिकॉर्ड

दीपोत्सव कार्यक्रम में बना नया रिकॉर्ड : बताते चलें कि दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2019 में 1 लाख, वर्ष 2020 में 2 लाख 51 हजार, वर्ष 2021 में 5 लाख दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा चुका है. जिसके बाद वर्ष 2022 में 6 लाख दीप जलाकर राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया गया था, वहीं इस बार 7 लाख 51 हज़ार दीप जलाकर राज्य का सबसे बड़ा दीपोत्सव मनाया गया.

ये भी पढ़ें-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.