ETV Bharat / state

मुंगेर गोलीकांड: हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ा एक्शन, 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

author img

By

Published : Apr 12, 2021, 4:25 PM IST

munger
munger

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन गोलीकांड मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. हाईकोर्ट के फैसले के बाद 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है.

मुंगेर: गोलीकांड को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद 13 पुलिस पदाधिकारियों पर एक बार फिर से गाज गिरी है. जिसमें कोतवाली थानाध्यक्ष सहित 3 पुलिस निरीक्षक, 9 पुलिस अवर निरीक्षक और 1 सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं. इनका बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक और कल्याण प्रभाग) के आदेश से दूसरे जिलों में तबादला किया गया है. जिसे अविलंब विरमित करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: दुर्गा विसर्जन, गोलीकांड और आगजनी, पढ़ें मुंगेर घटना की Inside Story

अविलंब स्थानांतरित करने का निर्देश
पुलिस महानिदेशक के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक मुख्यायल ने बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक और कल्याण प्रभाग) के तहत आदेश जारी करते हुए कहा कि इन पुलिस पदाधिकारियों को कार्यहित में स्थानांतरित करते हुए उन्हें विभिन्न जिलाें में पदस्थापित किया जाता है. पुलिस अधीक्षक और कार्यालय प्रधान को आदेश दिया गया है कि उन पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब स्थानांतरित करना सुनिश्चित करें. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. इसमें वैसे पुलिस पदाधिकारी हैं जो मुंगेर जिला से बदलकर शेखपुरा, जमुई जिले में वर्तमान समय में कार्यरत हैं.

ये भी पढ़ें: मुंगेर फायरिंग मामले में पटना HC में जनहित याचिका दायर

जानिए किन इन पुलिस पदाधिकारियों का किया गया तबादला

पदाधिकारी का नाम वर्तमान पदस्थापनस्थानांतरित जिला
पुलिस निरीक्षक रतन कुमार मुंगेर गया
पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार सिंहमुंगेर गया
पुलिस निरीक्षक विनय कुमार सिंह मुंगेर किशनगंज
पुलिस अवर निरीक्षक मो. शोएब आलम शेखपुरा सारण
पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार मुंगेर सारण
पुलिस अवर निरीक्षक किशुन राय मुंगेर गया
पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा मुंगेर दरभंगा
पुलिस अवर निरीक्षक राजनंदन कुमार शेखपुरा दरभंगा
पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमारमुंगेर सारण
पुलिस अवर निरीक्षक ललित कुमार मुंगेर अरवल
पुलिस अवर निरीक्षक शशिकांत झा मुंगेर अरवल
पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार-1 जमुई अरवल
सहायक अवर निरीक्षक दीपक साहमुंगेर दरभंगा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.