ETV Bharat / state

लखीसराय में तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़ा जनसैलाब, स्पीकर विजय सिन्हा भी हुए शामिल

author img

By

Published : Aug 14, 2022, 2:34 PM IST

Updated : Aug 14, 2022, 10:54 PM IST

लखीसराय में निकली 500 मीटर की लंबी तिरंगा झंडा हजारों लोग हुए शामिल
लखीसराय में निकली 500 मीटर की लंबी तिरंगा झंडा हजारों लोग हुए शामिल

लखीसराय में पहली बार तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस ऐतिहासिक तिरंगे को लेकर 500 मीटर तक झांकियां निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए हैं. बिहार विधानसभा अध्यक्ष Vijay kumar Sinha भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. पढ़ें पूरी खबर..

लखीसराय: बिहार के लखीसराय (Tiranga Yatra In Lakhisarai) में पहली बार 500 मीटर के लंबे तिरंगे को लेकर हजारों लोगों ने 4 किलोमीटर दूरी तय किया है. लखीसराय का गौरवशाली इतिहास के पन्नों पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई है. इस दौरान झांकियां और रैली महा उत्सव समिति लखीसराय के द्वारा निकाली गई है. जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं और प्रतिष्ठान के साथ राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए .

ये भी पढ़ें :- 'हर घर तिरंगा' अभियान में जीविका दीदी ले रही हैं बढ़ चढ़कर हिस्सा

500 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना: भारत माता की झांकियों के साथ डीजे, बैंड और घोड़े के साथ 10 फीट चौड़ा और 500 फीट लंबा तिरंगा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. तिरंगा यात्रा में 5000 हजार से अधिक लोग शामिल हुए. इस तिरंगा यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे शहर में तोरणद्वार और पोस्टर बैनर लगाया गया था. तिरंगा यात्रा मुख्यालय स्थित गांधी मैदान से निकला और विद्यापीठ चौक के पास समापन हुआ 500 फीट लंबा भारतीय तिरंगा को 500 की संख्या में तिरंगा वाहिनी रक्षा दल के सदस्य हाथों में लेकर पांच किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहें थे.

विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल हुए: इस संबंध में बालिका विद्यापीठ, संत माइकल स्कूल, विद्या विहार पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल सहित कई अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं ने उत्साह और उल्लास के साथ हिस्सा लिया और उन्होंने बताया कि आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वर्षगांठ पर बिहार के लखीसराय में पहली बार तिरंगा झंडा यात्रा निकाला जा रहा है. जो कि 500 मीटर तक है. वहीं इस मौके पर लखीसराय के विधायक और बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Bihar Assembly Speaker Vijay Kumar Sinha) ने बताया कि ये ऐतिहासिक और आजादी का जो उत्साह लखीसराय में देखा गया है, वह काबिले तारीफ है. इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम होगी. इस मौके पर करीब 5000 लोग मौजूद थे.

"ये ऐतिहासिक और आजादी का जो उत्साह लखीसराय में देखा गया है, वह काबिले तारीफ है. इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, वह कम होगा" :- विजय कुमार सिन्हा , विधानसभा अध्यक्ष

ये भी पढ़ें :- हर घर तिरंगा अभियान: ITBP की महिला जवानों ने 17000 फीट की ऊंचाई पर फहराया तिरंगा

Last Updated :Aug 14, 2022, 10:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.