तांत्रिक कर रहा था बहू के साथ 'गंदा काम', तभी ससुराल वाले कमरे में पहुंचे...

author img

By

Published : Aug 30, 2021, 4:33 PM IST

Updated : Aug 30, 2021, 7:33 PM IST

किशनगंज

किशनगंज में 3 साल से संतान प्राप्ति के लिए तड़प रही महिला अंधविश्वास के चलते एक तांत्रिक के पास पहुंच गई. ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था, तभी... पढ़ें पूरी खबर-

किशनगंजः बिहार के किशनगंज (Kishanganj) में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. संतान प्राप्ति के नाम पर शहर में बंगाल के एक युवक ने अपने आपको तांत्रिक (Tantrik) बताकर महिला से दुष्कर्म किया. पीड़ित की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक और उकसाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- विधवा से दुष्कर्म के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी, थानाध्यक्ष का पुतला फूंका

दरअसल, महिला संतान प्राप्ति की इच्छा लिए झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास गई थी. लेकिन, अंधविश्वास पर विश्वास कर झाड़-फूंक करवाना महिला को भारी पड़ गया. तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर महिला को नशे की दवाई देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

पीड़ित महिला न्याय की गुहार लेकर किशनगंज महिला थाना पहुंच गई. महिला थाने में आरोपी युवक बंगाल के रामपुर चाकुलिया निवासी मन्दु दास और झाड़-फूंक के लिए उकसाने वाली महिला रूपा देवी के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपी युवक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये भी पढ़ें- दबंगों ने घर में घुसकर विधवा से किया दुष्कर्म, थाने ने नहीं लिया आवेदन

पीड़िता के पुलिस को दिये गये बयान के अनुसार उसकी शादी को तीन साल हो चुके थे, लेकिन संतान नहीं हो रही थी. इससे महिला काफी परेशान रहने लगी थी. संतान प्राप्ति को लेकर हमेशा से मन दुखी रहता था. तभी शहर की आरोपी महिला से उसकी जान पहचान हुई. आरोपी महिला ने उसे संतान दिलाने का झांसा दिया और किसी तांत्रिक से झाड़-फूंक करवाने की बात कहकर उसे अपने घर ले गई. वहां पहुंचते ही पीड़ित महिला को नशे का अनुभव होने लगा, इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा.

महिला को झांसे में लेकर आरोपी तांत्रिक महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. तभी पीड़ित महिला के ससुराल वाले महिला को खोजते हुए वहां पहुंच गये और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया. इसके बाद आरोपी महिला और पुरुष को पकड़ लिया गया. दोनों को महिला थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी ने बताया कि झाड़फूंक के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला दर्ज करवाया है, जिसमें महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Last Updated :Aug 30, 2021, 7:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.