ETV Bharat / state

दरभंगा: नगर निगम बनाएगा कूड़े से खाद, सस्ते दाम पर खरीद सकेंगे लोग

author img

By

Published : May 31, 2019, 8:24 AM IST

दरभंगा नगर निगम ने कूड़े के निबटारे के लिए इससे खाद बनाने के लिए वर्क आर्डर निकाल दिया है. जल्द ही इस दिशा में आगे का कार्य होगा.

दरभंगा

दरभंगा: आम तौर पर कूड़े-कचरे के निबटारे में नगर निगम को बड़ी समस्या होती है. लेकिन अब दरभंगा नगर निगम ने ना सिर्फ इससे निबटने बल्कि कूड़े से लाभ लेने की नई तरकीब निकाल ली है. नगर निगम अब कूड़े से कंपोस्ट बनाकर उसे बेचने जा रहा है. इसके लिये वर्क आर्डर भी निकाल दिया गया है.

darbhanga nagar nigam at work on Garbage problem
कूड़े का ढेर

नगर निगम के आयुक्त श्याम किशोर ने बताया कि नगर निगम एक लाख 20 हजार कूड़ेदान खरीदने जा रहा है. शहर के हर मोहल्ले में दो कूड़ेदान लगाए जाएंगे. एक में गीला जबकि दूसरे में सूखा कचरा डालना होगा. उन्होंने कहा कि शहर के जीएनगंज और नगर निगम परिसर समेत कई स्थानों पर इस कूड़े से कंपोस्ट बनाने के संयंत्र लगाए जाएंगे. संयंत्र लगते ही नगर निगम खाद बनाएगा. इस खाद की बिक्री के लिये शहर में दुकानें खोली जाएंगी.

जानकारी देते नगर आयुक्त

किफायती दाम में मिली खाद
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निर्मित खाद को किफायती दाम पर बेचा जाएगा. खाद से लोग बागवानी या सब्जी की आर्गेनिक खेती कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा. बता दें कि दरभंगा शहर के कई इलाकों में गंदगी बड़ी समस्या है. यहां सड़क पर और मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई दिखती है. अगर कूड़े से कंपोस्ट बनाने की नगर निगम की यह योजना सफल होती है, तो इससे लोगों को बहुत फायदा होगा. साथ ही यह बिहार के दूसरे नगर निकायों के लिये भी उदाहरण बनेगा.

Intro:दरभंगा। आम तौर पर कूड़ा-कचरा का निबटारा नगर निगम के लिये बड़ी समस्या होती है। अब दरभंगा नगर निगम ने न सिर्फ इससे निबटने बल्कि कूड़े से लाभ लेने की तरकीब निकाल ली है। नगर निगम अब कूड़े से कंपोस्ट बनाकर उसे बेचने जा रहा है। इसके लिये वर्क आर्डर भी निकाल दिया गया है।


Body:नगर निगम के आयुक्त श्याम किशोर ने बताया कि नगर निगम एक लाख 20 हज़ार कूड़ेदान खरीदने जा रहा है। शहर के हर घर मे दो कूड़ेदान लगाए जाएंगे। एक मे गीला जबकि दूसरे में सूखा कचरा डालना होगा। उन्होंने कहा कि शहर के जीएन गंज और नगर निगम परिसर समेत कई स्थानों पर इस कूड़े से कंपोस्ट बनाने के संयंत्र लगाए जाएंगे। जो खाद नगर निगम बनाएगा उसकी बिक्री के लिये शहर में दुकानें खोली जाएंगी। उसे किफायती दाम पर बेचा जाएगा। उससे लोग बागवानी या सब्जी की आर्गेनिक खेती कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द इसे शुरू कर दिया जाएगा।


Conclusion:बता दें कि दरभंगा शहर के कई इलाकों में गंदगी बड़ी समस्या है। यहां सड़क पर और मोहल्लों में गंदगी पसरी हुई दिखती है। अगर कूड़े से कंपोस्ट बनाने की नगर निगम की यह योजना सफल होती है तो इससे लोगों को बहुत फायदा होगा। साथ ही यह बिहार के दूसरे नगर निकायों के लिये भी उदाहरण बनेगा।


बाइट 1- श्याम किशोर, आयुक्त, दरभंगा नगर निगम


विजय कुमार श्रीवास्तव
ई टीवी भारत
दरभंगा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.