ETV Bharat / state

Ashwini Choubey बनेंगे महर्षि विश्वामित्र, दिल्ली की फेमस रामलीला में करेंगे अभिनय

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Oct 13, 2023, 6:52 PM IST

अश्विनी चौबे बनेंगे महर्षि विश्वामित्र
अश्विनी चौबे बनेंगे महर्षि विश्वामित्र

बिहार के बक्सर से दूसरी बार सांसद रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाएंगे. गौरतलब है कि अश्विनी कुमार चौबे बिहार सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं और दो बार बक्सर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में लगातार मंत्री हैं.

बक्सर: शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है, कि महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि से हूं और मुझे उनका अभिनय करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. 17 अक्टूबर को ऐतिहासिक लाल किले के मैदान में लव कुश कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे महर्षि विश्वामित्र का अभिनय करेंगे.

पढ़ें- उत्तराखंड की अनोखी रामलीला जिसमें महिलाएं निभा रहीं सभी किरदार, देखिए शानदार मंचन

रामलीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे अश्विनी चौबे: बिहार के बक्सर से दूसरी बार सांसद रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे दिल्ली के प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाएंगे. गौरतलब है कि अश्विनी कुमार चौबे बिहार सरकार में भी मंत्री पद संभाल चुके हैं और दो बार बक्सर संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में लगातार मंत्री हैं.

दिल्ली में 17 अक्टूबर को होगा रामलीला का आयोजन: ज्ञात हो कि बक्सर जो अश्विनी कुमार चौबे का संसदीय क्षेत्र है, एक धार्मिक स्थल के रूप प्रसिद्ध है. बक्सर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि माना जाता है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार महर्षि विश्वामित्र भगवान राम और उनके अनुज लक्ष्मण को अयोध्या से लाये थे. भगवान राम ने बक्सर में ही तड़का वध किया था.

रामलीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे अश्विनी चौबे
रामलीला में महर्षि विश्वामित्र की भूमिका निभाएंगे अश्विनी चौबे

पहले भी कर चुके हैं अभिनय: इससे पहले 2022 में भी केंद्रीय मंत्री ने महर्षि विश्वामित्र का अभिनय किया था. अपने अभिनय से अश्विनी चौबे ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था. दशहरे के मौके पर अश्विनी चौबे इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं. दिल्ली के रामलीला मैदान में भगवान राम और मां जानकी के स्वयंवर के प्रसंग के दौरान मुनि विश्वामित्र राम और लक्ष्मण को लेकर राजा जनक की नगरी में पहुंचे थे. यह प्रसंग अश्विनी चौबे के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिहाज से खास है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.