ETV Bharat / state

औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत सभी वार्डों के परिणाम घोषित, पूर्व अध्यक्ष की कुर्सी बरकरार

author img

By

Published : Dec 20, 2022, 11:07 PM IST

औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष
औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष

औरंगाबाद जिले के सभी 4 नगर पंचायत और 1 नगर परिषद के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है. औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पूर्व से काबिज उदय कुमार गुप्ता अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब रहे. पढ़ें पूरी खबर..

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले में पहले फेज में संपन्न नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना (Result Of Municipal elections in Aurangabad ) पूरी हो गई है. जिले के चार नगर पंचायत और एक नगर परिषद का मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम सौरव जोरवाल के निगरानी में मतगणना पूरी हो गई. सभी विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया. जिले में कई फैसले चौंकाने वाले रहे तो नया नया नगर पंचायत बने देव और बारुण में भी चौंकाने वाले फैसले आए हैं.

ये भी पढ़ें-Bhagalpur Nagar Nikay Result: भागलपुर में 5 नगर निकायों की मतगणना पूरी, 105 उम्मीदवार विजयी घोषित

औरंगाबाद से उदय कुमार गुप्ता एक बार फिर जीतेः औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष पद पर पूर्व से काबिज उदय कुमार गुप्ता ने अपना कब्जा बरकरार रखा है. उन्होंने यूसुफ आजाद अंसारी को लगभग 11 हजार 81 मतों के अंतर से हराया, जहां उदय कुमार गुप्ता को 18 हजार 428 मत मिले. वहीं यूसुफ आजाद अंसारी को 7 हजार 3 सौ 47 मत प्राप्त हुए. औरंगाबाद नगर परिषद उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद एहसान ने मनीष कुमार को हराया. मोहम्मद एहसान को 12672 मत प्राप्त हुए वहीं मनीष कुमार को 7314 वोट मिले.

देव नगर पंचायत के अध्यक्ष बने पिंटू कुमारः वहीं पहली बार नगर पंचायत बने देव में अध्यक्ष पद पर पिंटू कुमार ने सुनील कुमार सिंह को हराया. पिंटू कुमार को 2037 मत वहीं सुनील कुमार को 1511 वोट मिले. देव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद पर गोलू कुमार गुप्ता ने संतोष साव को पराजित किया. गोलू कुमार को 1652 वहीं संतोष साव को 1102 मत मिले.

बारुण की नप अध्यक्ष बनी इंदु देवीः बारुण नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर इंदु देवी ने कब्जा जमाया. उन्होंने रंजीत कुमार नन्दी को हराया. इंदु देवी को 3034 मत तो रंजीत कुमार को 2191 मत प्राप्त हुए. वहीं उपाध्यक्ष पद पर सरोज यादव निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने ललन कुमार चौधरी को हराया। सरोज यादव को 1645 तो ललन चौधरी को 1523 मत प्राप्त हुए.

रफीगंज से अध्यक्ष पद पर मिरिख दरखशां विजयी रहेः रफीगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर मिरिख दरखशां विजयी रहे. उन्होंने संतोष कुमार साव को हराया, जहां मिरिख दरखशां को 7507 वोट मिले वहीं संतोष कुमार साव को 6150 वोट प्राप्त हुए. उपाध्यक्ष पद पर आरती देवी विजेता रही हैं. उन्होंने सायरा बानो को हराया। आरती देवी को जहां 3389 मत मिले वहीं सायरा बानो को 2292 मत प्राप्त हुए.

प्रियंका सिंह बनी नबीनगर नपं अध्यक्षः नबीनगर नगर पंचायत से प्रियंका सिंह विजयी घोषित हुई हैं. उन्होंने मनीषा देवी को मात्र 17 वोट से शिकस्त दी. प्रियंका सिंह को 3230 वोट वहीं मनीषा देवी को 3213 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र कुमार रजक ने दिलीप कुमार पासवान को हराया। जितेंद्र रजक को जहां 3541 वोट मिले वहीं दिलीप पासवान को 2178 वोट मिले.


उम्मीदवारों के वोटों का आंकड़ाः वहीं औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष पद पर अन्य प्रत्याशियों में पूनम गुप्ता को 6166, अनिल कुमार ओड़िया 5734, जुल्फिकार हैदर 4440, अजय शर्मा 1410, विनोद कुमार सिंह 917, रमन कुमार 894, अलाउद्दीन 841, अक्षय कुमार 718, इबरार अहमद 678, सलमान अहसन 425, पूनम देवी 377, हिफजूल रहमान 334 वोट प्राप्त किए हैं.


औरंगाबाद के सभी 33 पार्षदों का परिणाम जारीः वार्ड 1, धर्मेंद्र सिंह, वार्ड-2, मोहिनी सिंह, वार्ड -3, रीता कुमारी, वार्ड-4, राजू पासवान, वार्ड 5- संतन शर्मा, वार्ड- 6, अशोक सिंह, वार्ड-7, मंजरी सिंह, वार्ड- 8, सुशील कुमार सिंह, वार्ड 9- मलका बानो, वार्ड 10- इलताफ कुरैशी, वार्ड 11- संगीता सिंह, वार्ड 12- शोभा सिंह (निर्विरोध), वार्ड 13- धर्मेंद्र पासवान, वार्ड 14- पार्वती देवी, वार्ड 15- सिकन्दर हयात, वार्ड 16- रंजय अग्रहरि, वार्ड17- नाहिद इकबाल, वार्ड 18- शकील अहमद, वार्ड 19- चिंता देवी, वार्ड 20- अखिलेश प्रसाद, वार्ड 21- खुर्शीद अहमद, वार्ड 22- नाज़नीन परवीन, वार्ड 23- आरती श्रीवास्तव, वार्ड 24- रफत परवीन, वार्ड 25- रंजीत शाही, वार्ड 26- तेतरी देवी, वार्ड 27- सूर्यबाला देवी, वार्ड 28- राजेश कुमार, वार्ड 29-फुलमतिया देवी, वार्ड 30- सुनील कुमार, वार्ड 31- माछो देवी, वार्ड 32- सुमन देवी, वार्ड 33- पिंकी देवी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.