ETV Bharat / state

नौलखा मंदिर में टूटी मजहब की दीवार: झारखंड की सादिया ने बिहार के सोहन से की शादी

author img

By

Published : Mar 7, 2021, 9:18 PM IST

Updated : Mar 8, 2021, 6:42 AM IST

बेगूसराय में एक शादी सुर्खियों में है. मजहबी दीवार को तोड़ते हुए झारखंड की एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी रचा ली. लड़की झारखंड से चलकर बेगूसराय पहुंची थी. दोनों के फेरे लेते ही प्यार जीत गया. इस जोड़े की लव स्टोरी एक हसीन मोड़ तक पहुंच चुकी थी. पढ़ें सादिया और सोहन की लव स्टोरी-

स्लिम लड़की ने रचाई हिन्दू लड़के से शादी
स्लिम लड़की ने रचाई हिन्दू लड़के से शादी

बेगूसराय: ये कहानी उस प्रेमी जोड़े की है जिसका दिल एक दूजे के लिए धड़कता था. दोनों के बीच प्रेम कहानी 2 साल पहले झारखंड से शुरू हुई. प्रेमी सोहन झारखंड के हजारीबाग की एक नन बैंकिंग कंपनी में काम करता था. एक दिन उसी शहर की रहने वाली सादिया परवीन से सोहन की मुलाकात हो जाती है. मिलते ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे.

बेगूसराय
बेगूसराय

ये भी पढ़ें- ...जब देखा नहीं गया दर्द तो बुजुर्ग महिला ने स्कूल के नाम कर दी अपनी जमीन

झारखंड से पहुंची बेगूसराय
अपने प्यार को पाने के लिए सादिया झारखंड के हजारीबाग से बेगूसराय के निपानिया गांव पहुंची. जहां उसने हिन्दू रीति-रिवाज से सोहन के साथ शादी रचा ली. शनिवार को नौलखा मंदिर में पूरे विधि-विधान से दोनों की शादी हुई. लड़के के परिवार वाले और सगे संबंधी भी मौके पर मौजूद थे. विवाह के बाद दोनों काफी खुश हैं.

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें- महिला दिवस स्पेशल: नारी तू कभी ना हारी...

'प्यार का कोई धर्म नहीं'
सादिया परवीन का नाम अब शालिनी रखा गया है. जय मंगला वाहिनी सामाजिक संगठन के लोग भी मंदिर में मौजूद रहे. सादिया ने कहा कि- प्यार जाति और धर्म नहीं देखता. उसने सोहन से सच्चा प्यार किया था. अब उससे शादी भी कर ली है. जाति और धर्म से ऊपर उठकर शादी करके दोनों खुश हैं.

बेगूसराय
हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी

ये भी पढ़ें- वूमेन डे स्पेशल: पद्मश्री सुधा वर्गीज ने बदली लाखों दलितों की जिंदगी, अब हैं महिलाओं की आवाज

अब सोहन और शालिनी अपनी शादी को कानूनी मान्यता भी दिलाना चाहते हैं. इसलिए कोर्ट मैरिज के लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी करने वाले हैं. फिलहाल बेगूसराय में दोनों के शादी की खूब चर्चा है.

बेगूसराय
बेगूसराय
Last Updated :Mar 8, 2021, 6:42 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.