ETV Bharat / state

बेगूसराय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

author img

By

Published : Jan 25, 2021, 5:08 AM IST

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती
जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

बेगूसराय में आरजेडी कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसमें कई नेता शामिल हुए.

बेगूसराय: बाघा बाइपास स्थित राजद कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय जनता दल के महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो के नेतृत्व में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

इस दौरान महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो ने बताया कि राजद के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बेगूसराय के राजद कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नेताओं ने जननायक को एक विचारधारा बताया.

ये भी पढ़ें- कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न की उपाधि - राजद नेता

मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव अशोक यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निशांत कुमार, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन सिंह उर्फ पिंटू महानगर जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार यादव उपाध्यक्ष धनिक लाल दास, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजदीप उर्फ मुकुल सरदार सुबोध कुमार धीरज कुमार, डॉक्टर सूरज यादव सहित दर्जनों राजद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.