ETV Bharat / city

बिहार में 'पर्यटन पुलिस' : बोधगया व राजगीर में नीली जैकेट में संभालेगी सुरक्षा की कमान

author img

By

Published : Jul 20, 2022, 8:06 PM IST

बिहार में पर्यटन पुलिस
बिहार में पर्यटन पुलिस

बिहार सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर आने वाले सैलानियों की सुरक्षा (Safety of Tourists in bihar) के लिए नालंदा जिले के राजगीर में और गया जिला के बोधगया में पर्यटक पुलिस थाना स्थापित करेगी. इसके लिए चार से पांच सप्ताह में दोनों जिलो से क्षेत्रीय स्तर पर ही पर्यटन पुलिस इकाई के लिए मानव संसाधन का चयन करने को कहा गया है. पढ़ें पूरी खबर

पटना: बिहार के पर्यटन स्थलों में अब पर्यटन पुलिस (Tourist Police Stations in Bihar) नजर आयेगी. राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों नालंदा जिले के राजगीर और गया जिले के बोधगया में सितंबर से ही पर्यटन पुलिस (Tourist Police In Rajgir And Bodh Gaya) के नजर आने की संभावना है. ये पुलिस नीली वर्दी में रहेंगे, जो पूरी तरह प्रशिक्षित होंगे. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एस के सिंघल ने पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए प्रयोग के तौर पर बोधगया व राजगीर में पर्यटन पुलिस की इकाई गठित करने का निर्देश वरीय अधिकारियों को दिया है.

ये भी पढ़ें: ईटीवी भारत से बोले पर्यटन मंत्री- 'बिहार के पर्यटन स्थलों को बेहतर बनाने में लगी है सरकार'

राजगीर और बोधगया में होंगे पर्यटक पुलिस स्टेशन : डीजीपी ने पर्यटन पुलिस में प्रतिनियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया है. इसके लिए चार से पांच सप्ताह में दोनों जिलो से क्षेत्रीय स्तर पर ही पर्यटन पुलिस इकाई के लिए मानव संसाधन का चयन करने को कहा गया है. बताया गया कि पर्यटन पुलिस की इकाई में प्रतिनियुक्त बल को आने वाले विदेशी पर्यटकों के साथ वातार्लाप करने में भाषा की कठिनाई वर्तमान में हो रही है. इसके लिए अंग्रेजी भाषा के जानकार पदाधिकारी, कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.

राजगीर और बोधगया में होंगे पर्यटक पुलिस स्टेशन : इसके साथ ही एडीजी ट्रेनिंग को पर्यटन पुलिस में प्रतिनियुक्त होने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया. जिला स्तर पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करने को भी कहा गया है. पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित अंतरप्रभागीय बैठक में पर्यटन पुलिस के गठन और प्रशिक्षण पर विस्तार से चर्चा हुई.

नीली जैकेट में दिखेगी पर्यटन पुलिस : पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी ने बैठक में बताया कि अभी कम संख्या में राजगीर और नालंदा में इसकी शुरूआत की गई है. प्रतिनियुक्त बल को नीली जैकेट भी उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने कहा कि प्रतिनियुक्त बल को अभी विदेशी पर्यटकों के साथ बातचीत में भाषा के स्तर पर कठिनाई हो रही है. ऐसे में अंग्रेजी भाषा के जानकार पदाधिकारी व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति पर्यटन पुलिस इकाई में की जाएगी. एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सितंबर माह तक बोधगया और राजगीर में पर्यटन पुलिस की इकाई को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.