ETV Bharat / city

पटना नगर निगम विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं को बचाने के लिए करेगा काम

author img

By

Published : May 22, 2021, 8:38 PM IST

राजधानी पटना में विलुप्त हो रहे दुर्लभ जीव-जंतुओं को बचाने के लिए नगर निगम काम करेगी. महापौर सीता साहू ने कहा कि निगम प्रशासन की तरफ से भरपूर समर्थन दिया जाएगा ताकि शहर का पर्यावरण शुद्ध सके और विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को भी बचाया जा सके.

Patna Municipal Corporation
पटना नगर निगम

पटना: राजधानी पटना में विलुप्त हो रहे दुर्लभ जीव-जंतुओं को बचाने के लिए नगर निगम काम करेगी. निगम के जनप्रतिनिधियों ने विलुप्त हो रहे दुर्लभ जीव-जंतुओं के साथ आसपास मौजूद वनस्पति को संरक्षण देने का बीड़ा उठाया है. अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शनिवार को जैविक प्रबंधन समिति अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर विलुप्त हो रहे जीव जंतुओं के साथ पेड़ पौधों को बचाने के लिए संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें- मिट्टी, सड़ी वस्तुओं से भी हो सकता है ब्लैक फंगस का संक्रमण : डॉ अनिल

विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं के साथ पेड़-पौधों को बचाने के लिए कई योजना पर काम करने का निर्णय लिया गया है. जैविक विविधता के अध्यक्ष आशीष सिन्हा ने कहा "आज पटना में गंगा नदी की जीव विविधता खतरे में है. पेड़-पौधे काटे जाने और मकान बनाने के चलते यह स्थिति पैदा हुई है. राजधानी में तेजी से वाहनों की संख्या बढ़ने से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और धूलकण की वजह से गंगा नदी के पर्यावरण पर असर पड़ा है."

निगम प्रशासन देगा भरपूर समर्थन
जैव विविधता प्रबंधन के अध्यक्ष आशीष सिन्हा द्वारा लिए गए निर्णय को लेकर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू ने कहा "निगम प्रशासन की तरफ से भरपूर समर्थन दिया जाएगा ताकि शहर का पर्यावरण शुद्ध सके और विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं को भी बचाया जा सके."

यह भी पढ़ें- दानापुर में सेना और ग्रामीणों के बीच नहीं थम रहा रास्ता विवाद, अब स्थाई निर्माण की तैयारी में आर्मी, जानें पूरा मामला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.