ETV Bharat / city

मंगलवार को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, ये है पूरा कार्यक्रम

author img

By

Published : Jul 4, 2022, 10:59 PM IST

एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू एक दिवसीय दौरे पर बिहार आ रही हैं. इस दौरान वह एनडीए नेताओं से मुलाकात कर समर्थन मांगेंगी. उनका पूरा कार्यक्रम क्या है पढ़ें खबर...

Draupadi Murmu
Draupadi Murmu

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Presidential Candidate Draupadi Murmu) को उम्मीदवार बनाया गया है. द्रौपदी मुर्मू जनसंपर्क करने में जुटी हुई हैं. मंगलवार को द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा है. इस दौरान राजधानी पटना में एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होगी. कयास लगाया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से भी उनकी मुलाकात होगी.

ये भी पढ़ें - 5 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू आएंगी पटना, CM नीतीश कुमार से मुलाकत कर मांगेंगी समर्थन

साढ़े तीन घंटे पटना में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू : जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे द्रौपदी मुर्मू पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगी. यहां से वो हार्डिंग रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर सकती हैं. जिसके बाद वो गांधी मैदान के पास होटल मौर्या जाएंगी. यहीं पर भाजपा की ओर से कार्यक्रम रखा गया है. एनडीए के घटक दल के नेताओं के साथ भी उनकी मुलाकात होगी. एनडीए के सांसद व विधायक के साथ वो बैठक भी करेंगी. इसके बाद वो दोपहर डेढ बजे दिल्ली लौटेंगी.

चार केन्द्रीय मंत्री रहेंगे साथ : एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जब पटना आएंगी उस दौरान मोदी मंत्रिमंडल चार मंत्री उनके साथ मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय और आरके सिंह द्रौपदी मुर्मू के साथ होंगे.

श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने दी जानकारी : अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को सच करने का काम किया है. पहली बार एक अनुसूचित जनजाति की महिला को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है.

झारखंड में JMM का मांगा समर्थन : बता दें कि एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन मांगा. इस दौरान केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा भी वहां मौजूद रहे. मुलाकात के बाद द्रौपदी मुर्मू वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल गईं.


ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.