ETV Bharat / city

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के जल्द स्वस्थ होने के लिए विष्णुपद मंदिर में पूजा अर्चना

author img

By

Published : Jun 4, 2022, 3:32 PM IST

Sonia
Sonia

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना हुई है. इस मौके पर कांग्रेस नेता कार्यकर्ता के अलावा काफी संख्या में पंडा समाज के सदस्य उपस्थित थे. आगे पढ़ें पूरी खबर...

गया : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Prayer For Sonia Gandhi) और महासचिव प्रियंका गांधी के स्वास्थ्य कामना को लेकर गया स्थित विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर (Gaya Vishnupad Temple) में पूजा अर्चना की गई. कांग्रेस नेताओं ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. विष्णुपद मंदिर में कांग्रेस नेताओं के अलावे पंडा समाज के कुछ लोगों ने भी पूजा अर्चना की. बता दें कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी कोरोना वायरस से पीड़ित हुए हैं.

ये भी पढ़ें - सोनिया के बाद प्रियंका गांधी भी कोरोना पॉजिटिव, हुईं क्वारंटाइन

भगवान विष्णु के चरण पादुका पर की तुलसी अर्चना : भगवान विष्णु की आराधना करते हुए उनके चरण पादुका पर तुलसी अर्चना, दूध स्नान आदि कराया गया. पूजा अर्चना के दौरान रतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दोनों भा मूर्धन्य नेताओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश के नेता विजय कुमार मिठ्ठू ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय गयावाल पंडा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के स्वस्थ होने की कामना की है.

''भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजा अर्चना की गई है. इसमें कांग्रेसी नेता, कांग्रेसी कार्यकर्ता और गयावाल पंडा समाज के कुछ लोग भी शामिल हुए हैं. सभी ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. दोनों पिछले तीन दिनों से कोरना वायरस से संक्रमित हैं.''- विजय कुमार मिट्ठू, कांग्रेस नेता

शीघ्र ठीक होने का है पूरा विश्वास : इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू, कांग्रेस कमिटी के महासचिव दामोदर गोस्वामी, विद्या शर्मा, अमरजीत कुमार, सकलदेव चंद्रवंशी, टिंकू गिरी, कुमार जितेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गयावाल पंडा, नमो नारायण के उद्घोषक दीपू लाल भैया, उत्तर खदीवाल, दिनेश मोहनिया, सूरज गायकवाद, शुभंकर दास ने भगवान विष्णु की आराधना की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी जल्द स्वस्थ हो जाएंगे. फिर से हमारे बीच होकर देश और पार्टी की सेवा करेंगे.





विश्वसनीय खबरों को देखने के लिए डाउनलोड करें ETV BHARAT APP



ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.