ETV Bharat / state

जितेंद्र मिश्रा ने संभाली राम मंदिर के पहले CEO की कमान, श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की रहेगी चुनौती

सीईओ के लिए परिसर में ही यात्री सेवा केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय तैयार किया गया

ETV Bharat
जितेंद्र मिश्रा ने किया पदभार ग्रहण (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 22, 2026 at 7:26 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

अयोध्या: यर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर की व्यवस्थाओं की स्थायी जिम्मेदारी संभाल ली है. सोमवार को उन्होंने मंदिर के पहले सीईओ के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. जितेंद्र मिश्रा सोमवार को अयोध्या पहुंचे. राम मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनिर्वाचित सदस्य मदन मोहन पांडेय और इंजीनियर जगदीश आफले ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया.

यात्री सेवा केंद्र में बना कार्यालय

बता दें कि सीईओ के लिए परिसर में ही यात्री सेवा केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर कार्यालय तैयार किया गया है.अब वह यहीं से मंदिर परिसर से जुड़े कार्यों और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करेंगे. जितेंद्र मिश्रा के स्थायी रूप से परिसर में रहने के बाद कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने, ड्यूटी रोस्टर में बदलाव करने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जा सकेगा. हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों को भी अधिक सक्रिय किए जाने की तैयारी है.

मंदिर परिसर के सभी कार्यों की करेंगे निगरानी

बताया जा रहा है कि सीईओ के स्थायी रूप से परिसर में मंदिर की व्यवस्थाओं की निगरानी और संचालन को व्यवस्थित होगी. पहले दिन मंदिर परिसर में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ वार्ता किया. परिसर में चल रहे कार्यों को जाना. राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के चलते भीड़ प्रबंधन, दर्शन के लिए कतार व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट और पर्व-त्योहारों के दौरान विशेष व्यवस्थाएं प्रशासन के सामने प्रमुख चुनौती न बने इसके लिए अब सीईओ जिम्मेदार होंगे.

परिसर की व्यवस्थाओं में भी होंगे बदलाव

वहीं ट्रस्ट के सदस्य मदन मोहन पांडेय ने बताया कि पहले दिन सीईओ का उनके कार्यालय में स्वागत किया गया. अब वह राम मंदिर से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखेंगे. आने वाले दिनों में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं में कई बदलाव किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रशासनिक व्यवस्था और प्रभावी हो सके.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 105 मामले CCTV में कैद, जानें सुप्रीम कोर्ट में SIT ने और क्या बताया