ETV Bharat / state

डोईवाला लालतप्पड़ में चलती रोडवेज बस में लगी आग, यात्रियों में मची चीख पुकार

डोईवाला लालतप्पड़ में चलती रोडवेज बस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया.

Roadways bus fire
रोडवेज बस में लगी आग (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 1, 2026 at 11:48 AM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 11:56 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला के लालतप्पड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पल भर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया. गाड़ी में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और चीख पुकार मचने लगी. गनीमत रही कि यात्री आग लगने से पहले रोडवेज बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. सूचना पर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया.

डोईवाला के लालतप्पड़ के पास एक चलती रोडवेज बस में आग लग गई. बस में आग लगने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई. गनीमत रही कि यात्री आग लगने से पहले रोडवेज बस से सुरक्षित बाहर निकल गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 15 यात्री सवार थे और बस उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून आ रही थी. बस में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दी.

चलती रोडवेज बस बनी आग का गोला (Video-ETV Bharat)

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. लेकिन दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी. पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र ने बताया कि घटना सुबह 4 के आसपास घटित हुई, बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई. आनन फानन में सभी सवारी बस से बाहर निकली और सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी रही, लेकिन आग पर काबू पाने से पहले ही बस पूरी तरह जल चुकी थी.

देहरादून में पूर्व में निजी बस में लगी आग : गौर हो कि दिसंबर 2025 में राजधानी देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में सेंट ज्यूड चौक पर एक निजी बस में भीषण आग लग गई थी. तब पुलिस ने बताया था कि बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे, जो ऑल इंडिया टूर पर निकले थे. बस जैसे ही सेंट ज्यूड चौक के पास पहुंची, अचानक बस के इंजन से धुआं उठने लगा. धुआं उठते ही बस चालक ने वाहन को रोड के किनारे खड़ा कर दिया. बस के दरवाजों और खिड़कियों से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था.

पढ़ें-देहरादून में बड़ा हादसा, तमिलनाडु के छात्रों से भरी बस में लगी आग, मची अफरा तफरी

Last Updated : January 1, 2026 at 11:56 AM IST