ETV Bharat / state

प्रदूषण पर वार: दिल्ली सरकार का सड़कों की धुलाई का महाअभियान आज से शुरु, 200 से अधिक लगाई गईं मशीनें

आज लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की 200 से अधिक मशीनों को सड़कों पर धुलाई के काम में लगाया गया.

Etv Bharat
Etv Bharat (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : December 6, 2025 at 9:32 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने आज सड़कों की व्यापक धुलाई का एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़कों और फुटपाथों पर जमा धूल और मिट्टी को हटाना है, जिसे वायु प्रदूषण (PM10 और PM2.5) के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है.

धूल नियंत्रण पर विशेष ध्यान
सड़कों की धूल को अक्सर दिल्ली की खराब हवा का सबसे बड़ा योगदान करने वाला माना जाता है. विभिन्न एजेंसियों के सर्वेक्षणों में यह बात सामने आई है कि सड़कों पर मौजूद निर्माण सामग्री के मलबे, मिट्टी और गड्ढों से उड़ने वाली धूल हवा को जहरीला बना देती है. इसी समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने यह अभियान शुरू किया है, जिसके तहत दिल्ली की 1400 किलोमीटर से अधिक पीडब्ल्यूडी की सड़कों को धूल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस कड़ी में शनिवार को दिल्ली की रिंग रोड को साफ किया जाएगा. इस अभियान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इन्द्राज समेत अन्य विधायक शामिल होंगे.

200 से अधिक मशीनें लगाई गईं
आज लोक निर्माण विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की 200 से अधिक मशीनों को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में सड़कों की धुलाई के काम में लगाया गया. इनमें अत्याधुनिक वॉटर टैंकर, एंटी-स्मॉग गन और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें शामिल हैं. उधर दिल्ली मेट्रो ने भी अपने उन इलाकों में सफाई अभियान को सुनिश्चित करने का आदेश दिया है जहां निर्माण कार्य चल रहा है. मुख्य सड़कों और चौराहों पर पानी का छिड़काव किया गया ताकि धूल को हवा में उड़ने से रोका जा सके. धूल को दबाने के लिए आईटीओ जैसे व्यस्त यातायात हॉटस्पॉट पर लगाए गए मिस्ट स्प्रे सिस्टम का भी उपयोग किया गया है.

डीएमआरसी द्वारा सड़कों की सफाई होती हुई
डीएमआरसी द्वारा सड़कों की सफाई होती हुई (ETV Bharat)
अधिकारियों को सख्त निर्देशइस अभियान की निगरानी उच्च स्तरीय अधिकारियों की टीम कर रही है. दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समय सीमा के भीतर सड़कों को पूरी तरह से धूल-मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. अधिकारियों को हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा करने और प्रदूषण फैलाने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
दीर्घकालिक रणनीति पर जोरसड़कों की धुलाई का यह अभियान अल्पकालिक राहत देने के लिए है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट तक ने सरकार प्रदूषण के खिलाफ एक दीर्घकालिक रणनीति पर भी काम शुरू करने का निर्देश दिया है इसमें निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के सख्त उपाय, गैर-कानूनी रोड कटिंग पर एफआईआर, और हरित क्षेत्रों को बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं. इसके अलावा, बीएस-4 से नीचे के वाहनों पर सख्ती बढ़ाने और ठोस कचरा प्रबंधन पर भी काम करने को कहा गया है.
सड़क पर पानी छिड़कती मशीन
सड़क पर पानी छिड़कती मशीन (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: