ETV Bharat / state

हरेला पर देहरादून में लगेंगे पांच लाख पौधे, सभी की होगी जीपीएस मैपिंग, जानिये वजह

इस बार गुलमोहर, अमलतास, जैकरांडा और लेगरस्ट्रोमिया जैसे फूलदार के साथ सजावटी पौधे लगाये जाएंगे.

UTTARAKHAND HARELA FESTIVAL
हरेला पर देहरादून में लगेंगे पांच लाख पौधे (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : July 15, 2026 at 5:37 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: हरेला पर्व पर नगर निगम मिशन पोषण संकल्प के अंतर्गत लगभग 4 से 5 लाख सब्जी की पौधों का स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रत्येक वार्ड के पार्षदों के समन्वय से वितरण करेगा. साथ ही विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में मिशन पोषण संकल्प के अंतर्गत सहजन के पौधों का पौधारोपण किया जाएगा. सार्वजनिक स्थलों और चिन्हित हरित क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा. जिसमें 70,000 फलदार और चारा आदि अलग - अलग प्रजातियों के पौधों का वितरण किया जाएगा.

नगर निगम 16 जुलाई को हरेला के अवसर पर पांच लाख पौधे लगाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, पिछले साल किए गए पौधरोपण अभियान का जमीनी निरीक्षण कई सवाल खड़े करता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लगाए गए पौधे या तो सूख चुके हैं या उनका कोई निशान नहीं बचा है. पिछले साल हरेला के तहत कारगी ट्रांसफर स्टेशन, पनाश वैली, डांडा लाखोंड और हर्रावाला जोनल कार्यालय सहित कई स्थानों पर पौधरोपण किया गया था. इन स्थानों के निरीक्षण में पाया गया कि कई पौधे गायब हैं या जीवित नहीं रह पाए.

हरेला पर देहरादून में लगेंगे पांच लाख पौधे (ETV Bharat)

इस संबंध में पूछे जाने पर नगर निगम अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल के लिए कोई समर्पित एजेंसी या कर्मचारी नियुक्त नहीं था. जिससे उनके जीवित रहने पर असर पड़ा. इन चिंताओं के बावजूद, नगर निगम इस वर्ष भी हरेला पर पांच लाख पौधे लगाएगा. इस बार गुलमोहर, अमलतास, जैकरांडा और लेगरस्ट्रोमिया जैसे फूलदार और सजावटी पौधों के साथ-साथ पीपल, बरगद, पिलखन, अर्जुन, आम, जामुन और आंवला जैसे बड़े वृक्ष लगाए जाएंगे. वहीं, सीमावर्ती क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के लिए बांस भी लगाया जाएगा. सभी पौधे वन विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे.

नगर आयुक्त आलोक पांडे ने बताया अलग - अलग अधिकारियों को पार्कों और अतिक्रमण मुक्त भूमि पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कराने के अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं. नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गढ़वाल राइफल्स के साथ समन्वय करते हुए नगर निगम की अतिक्रमण मुक्त भूमि पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है. जिसमें गढ़वाल राइफल्स द्वारा लगाए गए वृक्षों का रख-रखाव किया जाएगा.

इसका उद्देश्य देहरादून को हरित देहरादून बनाना है. नगर निगम के हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ द्वारा पौधों की उपलब्धता, गुणवत्ता और संरक्षण की व्यवस्था की जाएगी. लगाए गए सभी पौधों का ग्रीन रजिस्टर में पंजीकरण किया जाएगा.

पढे़ं- हरेला के लिए पहली बार एक्शन प्लान तैयार, 10 लाख पौधे लगाने का टारगेट, जानिये पूरी डिटेल

पढे़ं- लाखों पौधें लगाने के बाद भी जंगल हरे नहीं, हरेला पर 80 फीसदी सर्वाइवल रेट तो बाकी 35 फीसदी क्यों?