ETV Bharat / state

पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, खाली कराया जा रहा कैंपस

पटना सिविल कोर्ट को डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कोर्ट में RDX होने की सूचना मिली है.

PATNA CIVIL COURT
पटना सिविल कोर्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : October 16, 2025 at 12:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार चुनाव के बीच पटना सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली है. मेल के माध्यम से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद सुरक्षा की दृष्टिकोण से कोर्ट में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. एहतियात के तौर कोर्ट को खाली कराया जा रहा है. सूचना के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस कोर्ट पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

प्रभारी रजिस्ट्रार ने धमकी की दी जानकारी: सिविल कोर्ट पटना के प्रभारी रजिस्ट्रार ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एक अज्ञात प्रेषक द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी मिली है. प्रभारी रजिस्ट्रार ने बताया कि आज मुझे एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें बताया गया है कि 16 अक्टूबर 2025 को सिविल कोर्ट, पटना परिसर में आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं.

"इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पटना को पहले ही सूचित कर दिया गया है. उन्होंने एहतियात के तौर पर परिसर खाली कराने का अनुरोध किया है. डीबीए के सभी सदस्यों को सिविल कोर्ट, पटना परिसर तुरंत खाली करने के लिए सूचित करें."- प्रभारी रजिस्ट्रार, सिविल कोर्ट, पटना

PATNA CIVIL COURT
पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी (ETV Bharat)

पहले भी मिली थी धमकी: डेढ़ महीने पहले भी पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली थी. उस समय डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज को ईमेल कर धमकी दी गई थी. कहा गया था कि चार जगहों पर आरडीएक्स रखा गया है. उनमें न्यायाधीशों के कमरे और कोर्ट कैंपस को निशाना बनाने की बात कही गई थी. वहीं इस बार मिली धमकी की जांच हो रही है कि क्या इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें

पटना सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी और चेन्नई कनेक्शन, जानें पूरा मामला

हथकड़ी सरकाई..चप्पल उतारी और पटना पुलिस के सामने गलियों में फरार हो गया कैदी

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेज लिखा- जज की बिल्डिंग में RDX रखा है