टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना, विराट कोहली का दिखा जबरदस्त क्रेज
भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर चुकी है. जहां उसे वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है.

Published : October 15, 2025 at 1:21 PM IST
हैदराबाद : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 19 अक्टूबर से खेली जाने वाली है. इसके लिए टीम इंडिया दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है. इस सीरीज में शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं टीम के कोच गौतम गंभीर अहम फैसलों में मुख्य भूमिका निभाएंगे.
टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया हुई रवाना
भारतीय क्रिकेट टीम का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी बस से एयरपोर्ट पर उतरकर अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं. बस में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही टीम के कप्तान और कोच भी बस में अन्य खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं.
#WATCH | Members of the Indian Cricket Team leave from Delhi airport.
— ANI (@ANI) October 15, 2025
India will be touring Australia for a three-match ODI series, starting on October 19, 2025. pic.twitter.com/Vw9m5obzLT
विराट कोहली का दिखा क्रेज
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इसमें टीम इंडिया की बस में विराट कोहली बैठे हैं. इस दौरान उनका एक फैन उनसे ऑटोग्राफ मांगता है. विराट फैन के हाथ में लगा पोस्ट टीम मैनजेर से अंदर लाने के लिए बोलते हैं और उस पर ऑटोग्राफ देते हैं.
Virat Kohli and Team India have left for Australia from Delhi today💕 pic.twitter.com/KgDo1i1sMG
— 𝙒𝙧𝙤𝙜𝙣🥂 (@wrognxvirat) October 15, 2025
किन तारीखों को खेले जाएंगे मैच
टीम इंडिया आज यानी 15 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है. जहां वो 19, 23 और 25 अक्टूबर को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा वनडे मैच खेलेगी. इस सीरीज में रोहित और कोहली बतौर खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. ये सीरीज इन दिनों स्टार बल्लेबाजों के लिए काफी अहम साबित होने वाली हैं. इन दोनों पर क्रिकेट जानकारों और फैंस की निगाहें होंगे. वहीं इन दोनों के फैंस इनसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
Team India off to Australia ✈️ pic.twitter.com/FCpqxYjTSI
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) October 15, 2025
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल.

