ETV Bharat / bharat

रेल यात्रियों को बड़ी राहत! दिल्ली से पूर्वोत्तर व अन्य राज्यों के लिए चलाई जाएंगी ये समर स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से देश के अलग-अलग हिस्सोंके लिए कई समर स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी.

Summer Special Trains
समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 12, 2026 at 5:19 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: भीषण गर्मी और छुट्टियों के सीजन में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट से परेशान रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर रेलवे ने दिल्ली से पूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है. इन ट्रेनों के शुरू होने से न केवल यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी, बल्कि उनका सफर भी अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो सकेगा.

रेलवे प्रशासन ने दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से देश के अलग-अलग हिस्सों, विशेषकर असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा जैसे राज्यों के लिए कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, दिल्ली के नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से कई ट्रेनें संचालित की जाएंगी. इनसे उत्तर-पूर्व भारत (असम, अरुणाचल व त्रिपुरा) के लोगों को राहत मिलेगी.

ये होंगी समर स्‍पेशल ट्रेनें::

1. नई दिल्ली - न्यू तिनसुकिया (05923/05924) ट्रेन 21 मई को न्यू तिनसुकिया से और 25 मई को नई दिल्ली से चलाई जाएगी. यह मार्ग में गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी व कटिहार जैसे प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी.

2. नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ (05925/05926) समर स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से 21 मई को रवाना होगी, जबकि वापसी में 25 मई को नई दिल्ली से चलेगी.

3. नई दिल्ली - नाहरलगुन (05831/05832) ट्रेन अरुणाचल प्रदेश के लिए यह विशेष ट्रेन 25 मई को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी.

4. पुरानी दिल्ली - सिलचर (05665/05666) स्पेशल ट्रेन असम के सिलचर के लिए 25 मई को पुरानी दिल्ली स्टेशन से रवाना होगी.

5. आनंद विहार - अगरतला (05663/05664) ट्रेन त्रिपुरा के लिए आनंद विहार टर्मिनल से 25 मई को विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

6. नई दिल्ली - न्यू जलपाईगुड़ी (05757/05758) यह ट्रेन 25 मई को नई दिल्ली से चलेगी. रास्ते में यह ट्रेन कानपुर, गोरखपुर व बरौनी होते हुए जाएगी, जिससे उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.

7. आनंद विहार - न्यू जलपाईगुड़ी (05759/05760) ट्रेन 25 मई को आनंद विहार से प्रस्थान करेगी, जो प्रयागराज, डीडीयू (मुगलसराय) और पटना (पाटलीपुत्र जंक्‍शन) के रास्ते से चलाई जाएगी.

8. शकूरबस्ती - बांद्रा टर्मिनल (09118/09117) ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन से मुंबई (बांद्रा) के लिए 25 मई (सोमवार) को चलेगी. यह ट्रेन कोटा, रतलाम, वडोदरा व सूरत जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक शहरों को कवर करेगी.

9. हजरत निजामद्दीन - उधना (09122/09121) ट्रेन सूरत (उधना) के लिए यह विशेष अनारक्षित ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से 24 मई (रविवार) को प्रस्थान करेगी.

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक इन समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर क्लास व सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए हैं. कुछ ट्रेनें विशेष किराए पर संचालित की जा रही हैं, जबकि उधना-निजामुद्दीन जैसी ट्रेनें अनारक्षित हैं. रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि ट्रेनों के समय, ठहराव व अन्य अपडेट की सटीक जानकारी के लिए वे रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करें या अधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी हासिल कर लें.

ये भी पढ़ें :