ETV Bharat / bharat

उत्तराखंड के लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव शुरू, नामचीन हस्तियों ने की शिरकत

अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव का आगाज, उत्तराखंड के रजत उत्सव पर हुई चर्चा, मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति समेत कई नामचीन हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

Sparsh Himalaya Festival 2025
अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 में नामचीन हस्तियां (फोटो सोर्स- X@KirenRijiju)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : November 3, 2025 at 6:10 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लेखक गांव में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया. जिसका सोमवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुभारंभ किया. उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं, जिसे रजत जयंती उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. ऐसे में इस महोत्सव के पहले दिन उत्तराखंड की संस्कृति, कल्चर समेत अन्य धरोहरों पर चर्चा किया गया. ऐसे में महोत्सव के दूसरे और तीसरे दिन देश एवं विदेशों से आए लोगों के बीच तमाम विषयों पर चर्चा किया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कही ये बात: अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वो लेखक गांव पहुंचे हैं, जो आध्यात्मिक दृष्टि से सुकून देने वाला है. उत्तराखंड के भविष्य को लेकर और युवाओं के भविष्य को लेकर महोत्सव का आयोजन किया गया है.

अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव का आगाज (वीडियो- ETV Bharat)

इस महोत्सव में तमाम क्षेत्रों से लोग आए हैं. ऐसे में लोगों के विचारों का इस महोत्सव में आदान-प्रदान होगा. साथ ही कहा कि इस क्षेत्र में अगर बैठकर के पुस्तक लिखेंगे तो उसका नतीजा काफी ज्यादा बेहतर होगा. अटल बिहारी वाजपेयी से प्रेरणा लेकर यह लेखक गांव बनाया गया है.

Sparsh Himalaya Festival 2025
लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का आयोजन (फोटो- ETV Bharat)

"देवभूमि उत्तराखंड का 'स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025' ऐसा उत्सव है, जहां 60 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और वैश्विक एकता का उत्सव मनाने के लिए 'लेखक गांव' में जमा होते हैं. जहां कविता, लोककला और युवा संवादों के माध्यम से ये हिमालयी घाटियां मानवता, सह अस्तित्व और शांति के संदेश से गूंज उठती हैं. यह हिमालय का वो पावन स्पर्श है, जो पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरो देता है."- किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री

मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने संस्कृति बचाने पर दिया जोर: वहीं, मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन ने कहा कि आज वो भारत देश के लेखक गांव में पहुंचे हैं. जहां का वातावरण उनको काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इस लेखक गांव में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव बेहद खास है. क्योंकि, इस तरह के महोत्सव के जरिए अपनी संस्कृति कल्चर को बचाया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि ऐसे में हम सभी को चाहिए कि अपनी संस्कृति, कल्चर को बचाना और आने वाली पीढियां को अपनी संस्कृति एवं कल्चर की जानकारी दी जाए. साथ ही मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरा होने पर उत्तराखंड वासियों को बधाई दी.

Sparsh Himalaya Festival 2025
लेखक गांव में स्पर्श हिमालय महोत्सव (फोटो- ETV Bharat)

इंडोनेशिया के बाली के विधायक सोमवीर ने की लेखक गांव की तारीफ: वहीं, इंडोनेशिया देश के बाली विधानसभा सीट से विधायक सोमवीर ने कहा कि लेखक गांव का जब उद्घाटन हुआ था, उस दौरान वो भी शामिल हुए थे. वो चाहते हैं कि भारत देश आएं और गंगा में स्नान करें. भारत एक ऐसा देश है, जो सभी देशों को समाहित करता है और प्यार करता है. साथ ही सभी के लिए खुला दरवाजा रखना है.

विधायक सोमवीर ने कहा कि लेखक गांव देश के हर गांव में होना चाहिए. ताकि लोग अच्छे वातावरण में काम कर सकें और सांस ले सकें. ऐसे में वो सभी से अपील करना चाहेंगे कि लोग इस गांव में आएं और अपने ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाएं. इस तरह से उन्होंने लेखक गांव की तारीफ करते हुए उसकी जरूरत भी बताई.

Sparsh Himalaya Festival 2025
अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव 2025 का शुभारंभ (फोटो- ETV Bharat)

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने क्या कहा? वहीं, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्श हिमालय महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिसमें तमाम देशों के लोग शामिल हुए हैं. इस महोत्सव का पहला दिन रजत उत्सव को देखते हुए उत्तराखंड की संस्कृति पर समर्पित रहा.

महोत्सव में अलग-अलग सत्रों के जरिए तमाम विषयों पर चर्चा किया जा रहा है. ऐसे में तमाम अलग-अलग जगत से शामिल हुए लोग उत्तराखंड की संस्कृति और विरासत पर चर्चा कर रहे हैं. साथ ही बताया कि यह महोत्सव अगले तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें तमाम विषयों पर चर्चाएं की जाएगी.

ये भी पढ़ें-