चंबा के चौगान मैदान में प्रियंका गांधी की जनसभा, संभाला चुनाव प्रचार का मोर्चा - Priyanka Gandhi Rally Live

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 27, 2024, 12:05 PM IST

Updated : May 27, 2024, 1:05 PM IST

thumbnail

चंबा: हिमाचल प्रदेश में 1 जून को लोकसभा चुनाव और 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है. प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का जिम्मा आज अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संभाला है. प्रियंका गांधी आज चंबा पहुंची हुई हैं. चंबा के चौगान मैदान से प्रियंका जनता को संबोधित करते हुए कांगड़ा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के लिए वोट मांगेंगी. इस दौरान प्रदेश भाजपा से लेकर केंद्र सरकार प्रियंका गांधी के निशाने पर रहेंगे. इससे पहले 26 मई को राहुल गांधी ने भी हिमाचल के नाहन और ऊना में दो रैलियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे थे. राष्ट्रीय नेतृत्व के हिमाचल में चुनावी प्रचार करने से प्रदेश में सियासी पारा बढ़ गया है.  

Last Updated : May 27, 2024, 1:05 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.