ETV Bharat / state

जमशेदपुर में पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन, पक्ष और विपक्ष में विभिन्न मुद्दों पर हुई बहस

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 9, 2024, 10:37 PM IST

Women Parliament session in Jamshedpur. महिलाओं को राजनीति में आने के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसके तहत जमशेदपुर में पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग स्थानों से 81 महिलाएं शामिल हुईं.

http://10.10.50.75//jharkhand/09-March-2024/jh-eas-01-mahila-img-bytekavitaparmar-jh10003_09032024162141_0903f_1709981501_176.jpg
Women Mock Parliament In Jamshedpur

जानकारी देतीं महिला संसद सत्र की आयोजनकर्ता कविता परमार.

जमशेदपुरः शहर में पहली बार महिला संसद सत्र का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यभर से चयनित महिलाएं शामिल हुईं. आयोजनकर्ता ने बताया कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और सदन में किस प्रकार कार्यवाही होती है इस आयोजन के जरिए महिलाओं को यह बताने का प्रयास किया गया है.

महिला संसद में 81 महिलाएं हुईं थी शामिल

जमशेदपुर के बिष्टपुर स्थित तुलसी भवन में महिला संसद सत्र का आयोजन किया गया था. एक निजी संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर से कुल 81 महिलाएं शामिल हुईं. इसके लिए पूर्व मे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की गई थी. जिसके बाद महिलाओं का चयन किया गया.

महिलाओं ने उठाए विभिन्न मुद्दे, पक्ष और विपक्ष में हुई बहस

संसद सत्र में पक्ष और विपक्ष में महिलाएं शामिल थीं. महिलाओं को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई थी. सत्र के दौरान स्पीकर के समक्ष महिलाओं ने कई मुद्दों को रखा. जिसमें महिलाओं को समान भागीदारी पर प्रश्न पूछे गए और विभिन्न मुद्दों पर बहस हुई.

महिलाओं को राजनीति में सक्रिय बनाने की पहल

आयोजनकर्ता कविता परमार ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन का थीम महिला आरक्षण बिल रखा गया है. इस तरह के आयोजन का उद्देश्य राजनीति में महिलाओं को सक्रिय बनाना है. महिलाएं सक्रिय राजनीति को समझें, ताकि राजनीति में कदम बढ़ा कर बेहतर शासन-व्यवस्था कायम कर सके. उन्होंने बताया की सदन में किस प्रकार कार्यवाही की जाती है और और मुद्दों को कैसे उठाया जाता है यह बताने का प्रयास किया गया है. बेहतर प्रस्तुति देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

झामुमो नेता महुआ माजी ने महिला आरक्षण विधेयक पेश होने पर जताई खुशी, कहा- महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि

महिलाओं की समस्या देख राजनीति में आईं डॉ. लुईस मरांडी, कहा- पार्टी में मिला बराबरी का हक

तीसरे चरण के 'रण' में 'आधी आबादी' पर भी नजर, 32 महिलाएं ठोक रही ताल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.