ETV Bharat / state

खूंटी में जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया उद्घाटन - Archery competition in Khunti

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 22, 2024, 9:34 PM IST

Union Minister Arjun Munda inaugurated archery competition in Khunti
भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्य्क्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खूंटी में किया जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

Union Minister Arjun Munda inaugurated archery competition. खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इसमें झारखंड के साथ साथ पड़ोसी राज्य बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के 110 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

खूंटी में जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ

खूंटीः जिला के बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के 110 खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं. इस प्रतियोगिता में महिला व पुरुष खिलाड़ी 50 मीटर और 70 मीटर वर्ग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं.

एनटीपीसी, भारत सरकार का साई सेंटर, तीरंदाजी संघ, राज्य और जिला स्तरीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी में जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खिलाड़ियों और स्थानीय खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार तीरंदाजी के क्षेत्र में जिला, राज्य और राष्ट्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यहां तीरंदाजी के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं. तीरंदाजी के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. एनटीपीसी, भारतीय साई सेंटर, तीरंदाजी संघ, राज्य और जिला स्तरीय तीरंदाजी संघ लगातार प्रयासरत है कि यहां की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले. एनटीपीसी के प्रयास से यहां के प्रतिभावान खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करेंगे.

खूंटी में आयोजित जोनल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड तीरंदाजी संघ की सचिव भानुमति चानू समेत जोनल स्तर के खेल पदाधिकारी, कोच और स्थानीय खेल प्रेमी शामिल रहे.

इसे भी पढे़ं- 40वें सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में जमशेदपुर की बेटी राज अदिति ने जीता सिल्वर मेडल, आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया सम्मानित

इसे भी पढे़ं- पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो को किया गया सम्मानित, तीरंदाजी संघ ने दी बधाई

इसे भी पढे़ं- जिला फुटबॉल लीग अर्जुन कप के समापन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कहा-सरायकेला में बनेगा वर्ल्ड क्लास फुटबॉल स्टेडियम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.