पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो को किया गया सम्मानित, तीरंदाजी संघ ने दी बधाई - Purnima Mahato jamshedpur
🎬 Watch Now: Feature Video


Published : January 27, 2024 at 10:53 PM IST
जमशेदपुर: पद्मश्री पुरस्कार के लिए पूर्णिमा महतो के नाम की घोषणा होने पर जमशेदपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है. पूर्वी सिंहभूम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने शनिवार को पूर्णिमा महतो सहित समिति के अन्य सदस्यों और स्थानीय तीरंदाजों को सम्मानित किया. सोनारी स्थित पूर्णिमा महतो के आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया. मौके पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि तीरंदाजी प्रशिक्षक पूर्णिमा के प्रशिक्षण में कई तीरंदाजों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा केंद्र सरकार की सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि बिरसानगर की एक छोटी सी बस्ती से निकलकर पूर्णिमा ने तीरंदाजी के क्षेत्र में पूरे भारत में जमशेदपुर का परचम लहराया, पूर्णिमा को पूर्व में द्रोणाचार्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है. इस दौरान दिनेश कुमार ने उन्हें गुलदस्ता, शॉल, अंगवस्त्र, माला भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी. मौके पर अमरजीत सिंह राजा, जेजी बनर्जी (बापी दा), गोपाल सिंह, राज अदिति कुमारी, कौशल लाल, रोहन कुमार मुखी, अंशुमान सिंह, दिवांशु चंद्रवंशी, रामू लियांगी, कृष्णा टुड्डू, साहिल साहू व अन्य मौजूद रहे.