ETV Bharat / state

सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने पार्टी में किया बड़ा बदलाव, राष्ट्रीय सचिव और जिलाध्यक्ष भी बदले, पढ़िए डिटेल

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Feb 12, 2024, 1:15 PM IST

ेि्प
ि्ेप

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने पार्टी में बड़ा फेरबदल (OP rajbhar party change) किया है. इस क्रम में राजभर ने पार्टी के 48 पदों पर नई नियुक्तियां की हैं.

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय व प्रदेश की कार्यकारणी में बदलाव किया है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने पार्टी के 48 पदों पर नई नियुक्तियां की हैं, सोमवार को इसकी सूची जारी की गई.

हीरालाल जित्तन बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नए पदाधिकारियों में हीरालाल जित्तन राजभर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. जित्तन मुंबई के रहने वाले हैं. इनके अलावा पंकज कुमार उर्फ जोगी पंकज नाथ, शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई सर्वेश कुमार राणा सूरजपाल सिंह और सैयद शकील अहमद को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. मोहम्मद जुबेर राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक, राम आश्रय पासवान राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच, अर्जुन सिंह चौहान राष्ट्रीय सचिव युवा मंच, राघवेंद्र कुमार द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, विनोद कुमार सिंह उर्फ फागु सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, सतीश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यांचल, श्याम सुंदर प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, कन्हाई राम प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश, शौकत अली प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमांचल, आफसा आजमी प्रदेश महासचिव पश्चिमांचल महिला मंच, उस्मान अहमद प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच पश्चिमांचल, मोहम्मद बाबर प्रदेश महासचिव पश्चिमांचल, शैलेंद्र सिंह और गुड्डू प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं.

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी : इसी क्रम में रविंद्र नाथ द्विवेदी प्रदेश प्रभारी बुंदेलखंड, बबीता प्रदेश प्रभारी मध्यांचल महिला मंच, ओमकार चौहान प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम किसान मोर्चा, विनय कुमार भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, संजय कुमार दुबे प्रदेश सचिव मध्यांचल, जितेंद्र सिंह प्रदेश महासचिव पूर्वांचल, अंकित कुमार श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, सुरेंद्र यादव प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ, ऋतिक जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल, सुनील कुमार त्यागी प्रदेश महासचिव पश्चिमी, पवन कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम, दिनेश रामलोचन राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वांचल, चंद्रपाल सिंह लखा बंजारा प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम, अशोक कुमार अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष पश्चिमांचल, प्रीति सिंह राजभर जिला अध्यक्ष पूर्वी महिला मंच, ईश्वर राजकुमार राजभर जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पूर्वी आजमगढ़, प्रदीप कुमार जिला अध्यक्ष कानपुर देहात, हीरालाल जायसवाल जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर, अजय कुमार जायसवाल जिला महासचिव मिर्जापुर, सतीश कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष अमेठी, आसिफ जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अजय सिंह वर्मा जिला प्रभारी बाराबंकी, सुरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष बलरामपुर और सुनील कुमार प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश बनाया गया है.

यह भी पढ़ें : ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान: बोले- दारू, मुर्गा और पैसे देकर नेता लेते हैं वोट

यह भी पढ़ें : मंत्री पद की आस लगाए ओम प्रकाश राजभर के सामने अभी आने वाली हैं कई चुनौतियां

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.