ETV Bharat / state

पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए गए सबसे अधिक 573 तेंदुए, वन विभाग में खुशी की लहर

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Mar 4, 2024, 7:36 PM IST

Updated : Mar 4, 2024, 7:49 PM IST

573 leopards found in panna
पन्ना टाइगर रिजर्व में पाे गए 573 तेंदुए

573 Leopards Found in Panna: मध्य प्रदेश फिर लेपर्ड स्टेट बन गया है. खास बात यह है कि सबसे ज्यादा 573 तेंदुए पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए गए हैं. जिसके बाद से पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी की लहर है.

पन्ना टाइगर रिजर्व में पाए गए सबसे अधिक 573 तेंदुए

पन्ना। मध्य प्रदेश के पास तेंदुआ स्टेट का तमगा इस बार भी बरकरार है. देश में तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश में है और पन्ना टाइगर रिजर्व में इनकी सर्वाधिक संख्या पाई गई. जिसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन में खुशी का माहौल है. बता दें कि पूर्व में आए आंकड़ों में भी पन्ना टाइगर रिजर्व में अधिक तेंदुए पाए गए थे और ताजा जारी हुए आंकड़ों में भी पन्ना इस बार भी टॉप पर है. जिससे पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन सहित जिले के लोगों में भी खुशी का माहौल है. देखें रिपोर्ट-

पन्ना टाइगर रिजर्व 573 तेंदुए रिकॉर्ड हुए

पन्ना टाइगर रिजर्व जिसे देश दुनिया में बाघों की बढ़ती हुई संख्या के लिए जाना जाता है. यहां पर गिद्धों की भी अच्छी संख्या है. इनके साथ-साथ तेंदुए की संख्या में भी इजाफा हो रहा है. बता दें कि मध्य प्रदेश को तेंदुआ स्टेट का दर्जा प्राप्त हुआ था जो इस बार भी बरकरार है. पन्ना टाइगर रिजर्व में सबसे अधिक 573 तेंदुए रिकॉर्ड किए गए हैं.

Also Read
MP में तेंदुओं की बादशाहत बरकरार, 3907 संख्या के साथ फिर बना लेपर्ड स्टेट, केंद्रीय मंत्री ने जारी किए आंकड़े

टाइगर के बाद वल्चर स्टेट बना MP, विलुप्त होती प्रजाति को मिली नई जान, जानिये कितनी हुई संख्या

पन्ना टाइगर रिजर्व से एक और रोमांचित करने वाला वीडियो, वनराज को देख जान बचाकर भागा तेंदुआ, घंटों चढ़ा रहा पेड़ पर

दूर-दूर से आ रहे सैलानी

फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व बृजेंद्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि ''यह टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए बहुत खुशी की बात है क्योंकि पूर्व में पन्ना टाइगर रिजर्व को बाघों के लिए जाना जाता था और गिद्धों की भी यहां कई प्रजाति पाई गई थी. अब एक बार फिर से पन्ना टाइगर रिजर्व में सर्वाधिक तेंदुए दर्ज किए गए हैं.'' उन्होंने बताया कि यही कारण है कि पन्ना टाइगर रिजर्व में दूर-दूर से सैलानी पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आ रहे हैं.

Last Updated :Mar 4, 2024, 7:49 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.