ETV Bharat / state

लखनऊ की फ्लाइट दिल्ली में लैंड, खराब मौसम के कारण चार फ्लाइट निरस्त, कई उड़ानें 12 घंटे लेट

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Jan 24, 2024, 5:09 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

Lucknow Flight Lands in Delhi: खराब मौसम के कारण चार विमान को निरस्त कर दिया गया. लगातार खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

लखनऊ: देश के विभिन्न प्रदेशों में मौसम खराब होने के कारण विमान व्यवस्था बुधवार को भी बेपटरी रही. इसके चलते मुंबई से लखनऊ आने वाले विमान को दिल्ली में उतारा गया. इसके साथ ही लगभग 12 विमान अपने निर्धारित समय से लखनऊ एयरपोर्ट पर आवागमन नहीं कर सके. वहीं, खराब मौसम के कारण चार विमान को निरस्त कर दिया गया. लगातार खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ रहा है. जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बुधवार को मुंबई से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया का विमान, जो सुबह 1:35 पर लखनऊ आता है, मुंबई से लगभग 3:30 बजे उड़ान भरने के बाद लखनऊ पहुंचा. लेकिन, लखनऊ में घना कोहरा होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा विमान को लखनऊ में उतरने की अनुमति नहीं दी गई. लखनऊ में कई चक्कर लगाने के बाद विमान को दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया और फिर वहां के एयरपोर्ट पर उसकी लैंडिंग हुई.

एयर इंडिया एक्सप्रेस की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान को खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया. इसी तरह इंडिगो की वाराणसी जाने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी गई. इंडिगो की इंदौर जाने वाली उड़ान को भी निरस्त कर दिया गया. इंडिगो की बनारस से लखनऊ आने वाली उड़ान को भी खराब मौसम के कारण निरस्त कर दिया गया.

लखनऊ से मस्कट जाने वाली सलाम और उड़ान अपने निर्धारित समय 6:55 के बजाय 14:08 बजे उड़ान भर सकी. वहीं इंडिगो की इलाहाबाद जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 8:50 के बजाय 15:19 बजे, इंडिगो की गुवाहाटी जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 9:05 के बजाय 14:20 बजे उड़ान भर सकी. इंडिगो की पटना जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय 9:25 के बजाय 13:23 बजे उड़ान भर सकी.

एयर इंडिया की गोरखपुर जाने वाली फ्लाइट अपने निर्धारित समय 13:10 के बजाय 18:45 बेज उड़ान भरने की संभावना. इंडिगो की मुंबई जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 13:50 के बजाय 14:55 पर उड़ान भर सकी. एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 14:00 के बजाय 15:48 पर उड़ान भर सकी. वहीं इंडिगो की चंडीगढ़ जाने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 14ः 00 के बजाय 18:45 पर उड़ान भरने की संभावना है.

इसी तरह दुबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान अपने निर्धारित समय 12:55 के बजाय 5:02 पर लखनऊ पहुंची. मस्कट से लखनऊ आने वाली सलाम एयरवेज की उड़ान अपने निर्धारित समय 5:35 की बजाय 12:51 बजे तथा इंडिगो की चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली उड़ान निर्धारित समय 8:15 के बजाय 13:28 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची. वहीं एयर इंडिया की मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ान अपने निर्धारित समय 13:20 के बजाय 14:45 पर लखनऊ पहुंची.

ये भी पढ़ेंः घने कोहरे से ढके कई जिले, सर्दी का सितम और बढ़ा, मेरठ सबसे ठंडा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.