उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा लक्सर बस अड्डा, आम लोगों को नहीं मिल पा रहा लाभ, जानिये वजह
चार साल बाद भी हरिद्वार को छोड़कर अन्य स्थानों के लिए शुरू नहीं हुआ बसों का संचालन

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : June 11, 2025 at 5:33 PM IST
लक्सर: परिवहन निगम ने करीब चार पहले लक्सर में बस अड्डा बनवाया था. जिसका लाभ आज भी लक्सर वाले नहीं ले पा रहे हैं. लक्सर बस अडडे से हरिद्वार को छोड़कर अन्य स्थानों के लिए परिवहन निगम बस सेवा शुरू नहीं कर सका है. जिससे क्षेत्र के लोगों को बस अड्डा बनने का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है.
बता दें लक्सर में 2.30 करोड़ की लागत से अक्टूबर 2021 में बस अड्डा बनकर तैयार हुआ था. इसके लिए लोगों को यहां से विभिन्न शहरों के लिए परिवहन निगम की बसों के संचालन की आस थी, लेकिन करीब चार साल का समय बीतने के बाद भी बस अड्डे से केवल हरिद्वार लक्सर के बीच ही निगम की मिनी बसों का संचालन हो रहा है. लक्सर से सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली जैसे शहरों के लिए सीधी बस सेवा नहीं है.
नगर समेत लक्सर तहसील क्षेत्र के डेढ़ सौ से अधिक गांव की ढाई लाख से अधिक की आबादी के पास इन शहरों में आवागमन के लिए हरिद्वार और रुड़की पहुंचकर परिवार निगम की बसें पकड़ने का अलावा निजी वाहन व ट्रेनों का ही विकल्प है. इससे लोगों का अधिक समय और धन खर्च होता है. लक्सर क्षेत्र के व्यापारियों को व्यापार को सिलसिले में अक्सर सहारनपुर व मुजफ्फरनगर आना जाना पड़ता है. सीधे बस सेवा न होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सहारनपुर, बिजनौर मुजफ्फरनगर, मेरठ आदि शहरों के लिए सीधे बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों एवं आमजन को बड़ी राहत मिलेगी.
स्थानीय निवासी रवि पाल सैनी ने कहा लक्सर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आए दिन सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर व दिल्ली जाते-जाते हैं. सीधे बस सेवा शुरू न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. सीधी बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी, मगर ऐसा नहीं हुआ. वहीं, मामले में एआरएम परिवहन निगम विशाल चंद्रा मे कहा नियमानुसार दो राज्यों के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए परस्पर सहमति और दूसरी औपचारिकताएं हैं. वर्तमान में निगम के पास सीमित संख्या में ही बसें हैं. मुख्यालय के आदेशानुसार भविष्य में इस पर विचार किया जाएगा.
पढ़ें- लक्सर में स्टांप विक्रेता से जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
पढ़ें- लक्सर के हॉस्पिटल में घुसे हथियार बंद बदमाश, डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई वारदात
पढ़ें- लक्सर में दबंगों ने युवक को लात-घूंसों से पीटा, जानिए क्यों आई मारपीट की नौबत

