ETV Bharat / state

लोकसभा चुनाव 2024: हजारीबाग सीट का सफरनाम, यहां नहीं रहा किसी एक पार्टी का दबदबा, जानिए कब किसने दर्ज की जीत

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 21, 2024, 6:37 PM IST

Updated : Feb 21, 2024, 7:16 PM IST

हजारीबाग लोकसभा सीट के इतिहास की बात करें तो यहां किसी भी पार्टी का कभी दबदबा नहीं रहा. इस सीट पर हमेशा बदलाव का दौरा चला. लेकिन सबसे ज्यादा यहां से बीजेपी ने जीत दर्ज की. इस रिपोर्ट में जानिए 1952 से 2019 तक यहां से किसने जीत हासिल की.

History of Hazaribag Lok Sabha seat
History of Hazaribag Lok Sabha seat

रांची: हजारीबाग लोकसभा सीट पर कुल 17 बार मतदान हुए. इसमें 7 बार बीजेपी, 2 बार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, 3 बार भारतीय कांग्रेस पार्टी, 2 बार छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी, 1 बार जनता पार्टी, 1 बार भारतीय लोकदल और 1 बार निर्दलीय ने जीत हासिल की है.

History of Hazaribag Lok Sabha seat
GFX ETV BHARAT

हजारीबाग की लोकसभा सीट कभी कांग्रेस के दबदबे की सीट रही ही नहीं. 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में इस लोकसभा सीट का नाम हजारीबाग वेस्ट था. यहां से रामनारायण सिंह छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी से जीत हासिल की थी. 1952 के लोकसभा चुनाव में रामनारायण सिंह को कुल 57 फीसदी वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर झानी राम थे, जो भारतीय कांग्रेस से चुनाव लड़े थे. इन्हें कुल 35.5 फीसदी वोट मिले थे. सोशलिस्ट पार्टी के शिव मंगल प्रसाद को 7.5 फीसदी वोट मिले थे.

1952 में दोबारा हुए चुनाव

1952 में ही यहां दोबारा लोकसभा चुनाव हुए. 1952 में हुए इस चुनाव में इस लोकसभा सीट का नाम पलामू कम हजारीबाग कम रांची लोकसभा सीट रखा गया. इस बार यहां से कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की. यहां से जीतन खरवार ने जीत दर्ज की. कांग्रेस को कुल 38 फीसदी वोट मिले. जबकि जनता पार्टी को 15.2, झारखंड पार्टी को 15 फीसदी और छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी को 11 फीसदी वोट मिले.

1957 में ललिता रजिया लक्ष्मी ने दर्ज की जीत

1957 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग सीट से एक बार फिर छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी की ललिता रजिया लक्ष्मी ने जीत दर्ज की. 1957 के चुनाव में छोटानागपुर संथाल परगना जनता पार्टी को 78 हजार वोट के साथ लगभग 67.7 फीसदी, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 24.01 फीसदी और झारखंड पार्टी को 8.2 फीसदी वोट मिले.

1967 में निर्दलीय प्रत्याशी की हुई जीत

1967 के लोकसभा चुनाव में यहां से इंडिपेंडेंस प्रत्याशी बी सिंह ने दिए दर्ज की. इन्हें कुल 41.6 फीसदी वोट मिले. जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस के डी पांडे को 31.8 फीसदी वोट मिले. भारतीय जनसंघ के खाते में 13.1 फीसदी वोट आए थे, जबकि कांग्रेस पार्टी ऑफ इंडिया को 6.6 फीसदी वोट मिले.

1971 में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत

1971 के चुनाव में हजारीबाग से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दामोदर पांडे विजयी हुए. इन्हें कुल 31.9 फीसदी वोट मिले. जबकि जनता पार्टी यहां दूसरे स्थान पर रही. इन्हें 25.7 फीसदी वोट मिले. भारतीय जनसंघ 17.3 फीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान पर थी.

1977 में भारतीय लोकदल ने दर्ज की जीत

1977 के लोकसभा चुनाव में यह सीट भारतीय लोकदल के खाते में चली गई. जहां पर कुमार बसंत नारायण सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. इन्हें कुल 63 फीसदी वोट मिले थे. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दामोदर पांडे को महज 15.02 फीसदी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 12.1 फीसदी वोट मिले थे.

1980 में जीती जनता पार्टी

1980 के लोकसभा चुनाव में यह सीट जनता पार्टी के हिस्से चली गई. कुंवर बसंत नारायण सिंह लोकदल से जनता पार्टी के हिस्सा बन गए. इन्हें कुल 34.2 फीसदी वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते में 23.7 फीसदी वोट मिले थे. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 18.5 फीसदी वोट मिले. जबकि जनता पार्टी को कुल 10 फीसदी वोट मिले थे.

History of Hazaribag Lok Sabha seat
GFX ETV BHARAT

1984 में कांग्रेस ने दर्ज की जीत

1984 के लोकसभा चुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई. यहां से दामोदर पांडे विजय हुए. इन्हें कुल 46.4 फीसदी वोट मिले. जबकि दूसरे नंबर पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया रही, जिसे कुल 30.6 फीसदी वोट मिले. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन उन्हें सिर्फ 6.9 फीसदी वोट भारतीय जनता पार्टी को मिले थे, जबकि 4.8 फीसदी बोर्ड झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिले थे.

1989 में बीजेपी ने दर्ज की जीत

1989 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी को कुल 42.8 फीसदी वोट मिले. जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 34.8 फ़ीसदी और इंडियन नेशनल कांग्रेस को 11.3 फीसदी वोट मिले.

1991 में सीपीआई के खाते में गई हजारीबाग सीट

1991 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर यह सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के खाते में चली गई. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को यहां 33.7 फीसदी वोट मिले. जबकि भारतीय जनता पार्टी 28.5 की वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही. इसके अलावा 12.7 फीसदी वोट हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशी टेकलाल महतो तीसरे स्थान पर थे. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चौथे स्थान पर चली गई.

1991 के उपचुनाव में सीपीआई ने फिर दर्ज की जीत

1991 के लोकसभा उप चुनाव में हजारीबाग की सीट फिर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के खाते में चली गई. 33.7 फीसदी वोट लेकर के इस सीट को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने जीता था, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 28.8 फीसदी वोट मिले थे.

1996 में फिर जीती बीजेपी

1996 की लोकसभा चुनाव में हजारीबाग की सीट भारतीय जनता पार्टी के महावीर लाल विश्वकर्मा ने जीते. इन्हें 27.7 फीसदी वोट मिले. जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को 26.4 फीसदी वोट और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 15.6 फीसदी वोट मिले. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चौथे स्थान पर चली गई. उसे सिर्फ 8.9 फीसदी वोट मिले.

1998 में बीजेपी से यशवंत सिन्हा ने दर्ज की जीत

1998 में हुए लोकसभा चुनाव में यहां से फिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की. भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा ने इस इस सीट पर जीत दर्ज की थी. जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया दूसरे स्थान पर रही. इन्हें कुल 22.7 फीसदी वोट मिले थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा मरांडी ग्रुप को 19.5 फीसदी वोट मिले. जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा इकाई के प्रतिशत में आ गए.

1999 में यशवंत सिन्हा ने फिर से दर्ज की जीत

1999 में हुए फिर लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा ने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की. यशवंत सिंह को कुल 47.3 फ़ीसदी वोट मिले थे. जबकि राष्ट्रीय जनता दल 16.2 फीसदी वोट मिले थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा 11.9 फ़ीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही. जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 9.3 फीसदी मत प्राप्त कर सकी.

History of Hazaribag Lok Sabha seat
GFX ETV BHARAT

झारखंड बंटवारे के बाद सीपीआई के खाते में सीट

2004 में हुआ लोकसभा चुनाव झारखंड बंटवारे के बाद हजारीबाग सीट का पहला चुनाव था. जिसमें हजारीबाग झारखंड राज्य का लोकसभा सीट बन गया था. 2004 में हुए लोकसभा चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने यहां जीत दर्ज की. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 50.5 फ़ीसदी वोट मिले थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा को 35.5 फ़ीसदी वोट मिले थे.

2009 में फिर जीती बीजेपी

2009 हजारीबाग लोकसभा चुनाव झारखंड बंटवारे के बाद का दूसरा लोकसभा चुनाव था. इस बार यहां से भारतीय जनता पार्टी के यशवंत सिन्हा विजय हुए. भारतीय जनता पार्टी को कुल 31.8 फीसदी जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 26 फीसदी वोट मिले थे. आजसू को 12.6 फीसदी और झारखंड मुक्ति मोर्चा 7.8 फीसदी वोट प्राप्त हुए.

2014 में दिखा मोदी का मैजिक

2014 का लोकसभा चुनाव मोदी लहर के असर पर लड़ा गया था और इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट से 2009 के सांसद रहे. यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा चुनाव लड़े. जयंत सिंह को 2014 लोकसभा सीट में कुल 42.5 फीसदी वोट मिले थे, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यहां दूसरे स्थान पर थी. 25.6 फीसदी वोट कांग्रेस को मिले थे. तीसरे स्थान पर 16.01 फीसदी वोट लेकर के आजसू पार्टी थी.

2019 में यशवंत के बेटे जयंत सिन्हा ने दर्ज की जीत

बात 2019 लोकसभा की करें तो इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने जीत दर्ज की थी. जिन्हें 67.4 फीसदी वोट मिले थे. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यहां दूसरे स्थान पर थी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया तीसरे स्थान पर थी.

ये भी पढ़ें:

लोकसभा चुनाव 2024: कोडरमा के युवाओं के लिए रोजगार का मुद्दा अहम, जानिए, भ्रष्टाचार पेपर लीक जैसे मुद्दे पर क्या है राय

लोकसभा चुनाव 2024: गिरिडीह लोकसभा सीट का इतिहास, यहां बीजेपी का रहा दबदबा, जानिए 1957 से 2019 तक कौन जीता कौन हारा

लोकसभा चुनाव 2024: चतरा सांसद का रिपोर्ट कार्ड, वादे कितने अधूरे, कितने पूरे

ग्राफिक्स के जरिए समझिए लोहरदगा लोकसभा सीट का सफरनामा, किस चुनाव में किसने मारी बाजी, किसे मिली हार

Last Updated : Feb 21, 2024, 7:16 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.