ETV Bharat / state

हजारीबाग लोकसभा संसदीय सीटः शहरी क्षेत्र की अपेक्षा गांव के लोगों ने की जमकर वोटिंग, दूलमी गांव में सर्वाधिक पड़े मत - Lok Sabha election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 26, 2024, 11:04 PM IST

Hazaribag Municipal Corporation area saw lowest vote turnout. लोकसभा चुनाव 2024 में हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ. शहरी क्षेत्र की अपेक्षा गांव के लोगों ने जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

Hazaribag Municipal Corporation area saw lowest vote turnout in Lok Sabha election 2024
हजारीबाग में हुई वोटिंग में मतदाताओं की तस्वीर (Etv Bharat)

हजारीबागः शहर के नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम मत लोकसभा चुनाव में इस बार पढ़ा है. अगर प्रतिशत की बात की जाए तो महज 53% लोग ही घर से बाहर निकलने और मतदान किया. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि जिस क्षेत्र में सबसे अधिक साक्षरता दर है. वहां के मतदाता अपने दायित्व का निर्वाहन करने में सबसे पीछे हैं. वहीं दुलमी से सबसे अधिक 76.20 प्रतिशत मतदाताओं ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में मतदान कर अपने दायित्व का निर्वाहन किया है.

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतों की गिनती 4 जून की सुबह बाजार समिति हजारीबाग में होगी. 20 मई को हजारीबाग लोकसभा के लिए हुए मतदान में ईवीएम से 12 लाख 34 हजार 605 मत पड़े. बैलेट पेपर से 14 हजार 168 लोगों ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया.

विधानसभावार मतदान पर देखा जाए तो जारी आंकड़ा के अनुसार बरही विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 135 है. जिसमें से कुल 2 लाख 4 हजार 96 मत पड़े (61.45%). बड़कागांव विधानसभा में कुल मतदाता संख्या 3 लाख 86 हजार 615 है. इसमें से कुल 2 लाख 56 हजार 132 मत पड़े (66.25%). रामगढ़ विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 56 हजार 120 है, जिसमें से कुल 2 लाख 43 हजार 479 मत पड़े (68.37%). वहीं मांडू विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 30 हजार 945 है, जिसमें से कुल 2 लाख 63 हजार 867 मत पड़े (61.23%). हजारीबाग सदर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 33 हजार 559 है. जिसमें से कुल 2 लाख 66 हजार 985 मत पड़े (61.58%).

कुल मिलाकर हजारीबाग लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 39 हजार 374 है. इसमें से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं द्वारा कुल पड़े मतों की संख्या 12 लाख 34 हजार 605 है जो (63.66%) है. 1234605 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग कर 17 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद कर दिया है.

बरही विधानसभा में प्रखंडवार पड़े वोट का ब्योरा

प्रखंडकुल बूथकुल वोटवोट पड़ेप्रतिशत
चौपारण1701 लाख 36 हजार 71181 हजार 51859.63
चंदवारा5343 हजार 89229 हजार 20966.55
पदमा5445 हजार 17829 हजार 00664.20
बरही1231 लाख 06 हजार 35433 हजार 23563.42
कुल4003 लाख 32 हजार 1352 लाख 07 हजार 18462.37

रामगढ़ विधानसभा में प्रखंडवार पड़े वोट

प्रखंडकुल बूथकुल वोटवोट पड़ेप्रतिशत
रामगढ़ कैंट7175 हजार 887 46 हजार 29661.01
रामगढ़ ग्रामीण4646 हजार 37233 हजार 60072.46
दुलमी6454 हजार 42741 हजार 47176.20
चितरपुर6855 हजार 81137 हजार 48666.17
गोला1531 लाख 23 हजार 62390 हजार 56873.26
कुल4023 लाख 56 हजार 1202 लाख 49 हजार 42170.03

सदर विधानसभा में प्रखंडवार पड़े वोट

प्रखंडकुल बूथकुल वोटवोट पड़ेप्रतिशत
कटकमसांडी11897 हजार 93261 हजार 41562.71
कटकमदाग6959 हजार 90041 हजार 15368.70
नगर निगम1911 लाख 83 हजार 24197 हजार 13053.00
सदर प्रखंड7767 हजार 89043 हजार 79664.51
दारू3124 हजार 59617 हजार 09169.48
कुल4864 लाख 33 हजार 5592 लाख 60 हजार 58660.10

बड़कागांव विधानसभा में प्रखंडवार पड़े वोट

प्रखंडकुल बूथकुल वोटवोट पड़ेप्रतिशत
केरेडारी10886 हजार 86461 हजार 26070.53
बड़कागांव1271 लाख 10 हजार 14475 हजार 68068.71
पतरातु2211 लाख 89 हजार 6251 लाख 17 हजार 98262.21
कुल4563 लाख 86 हजार 6162 लाख 54 हाजर 92265.93

मांडू विधानसभा में प्रखंडवार पड़े वोट

प्रखंडकुल बूथकुल वोटवोट पड़ेप्रतिशत
दारू043 हजार 2412 हजार 21468.31
चुरचू5442 हजार 84829 हजार 49068.82
दाढ़ी6260 हजार 53240 हजार 12066.28
मांडू2291 लाख 90 हजार 4991 लाख 19 हजार 84062.91
टाटीझरिया6049 हजार 90530 हजार 78161.68
विष्णुगढ़10183 हजार 90653 हजार 43763.69
कुल5104 लाख 30 हजार 9312 लाख 75 हजार 88264.01

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में वोटिंग शुरू, ग्रामीण इलाकों में मतदान को लेकर महिला-पुरुषों में खासा उत्साह - Lok Sabha Election 2024

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग के इस मतदान केंद्र पर नहीं पड़े एक भी वोट, जानिए क्या है वजह - LOK SABHA ELECTION 2024

इसे भी पढ़ें- सिस्टम के सताए-लोकतंत्र पर नाराजगी! हजारीबाग में करीब एक हजार वोटर्स मतदान से रहे दूर, जानें क्या है पूरा माजरा - Lok Sabha Election 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.