ETV Bharat / state

कोहरे को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी, इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 5, 2024, 6:54 AM IST

Yellow alert in Haryana
कोहरे को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जा

Haryana weather update: उत्तर भारत के साथ-साथ हरियाणा में भी अभी सर्दी का सितम जारी है. पिछले दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. वहीं, मौसम विभाग ने घना कोहरे को लेकर हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. करनाल और कुरुक्षेत्र समेत कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है.

चंडीगढ़: हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी है. अभी कुछ दिनों तक प्रदेश में सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने वाली है. उसके बाद प्रदेश में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

हरियाणा में येलो अलर्ट: मौसम विभाग ने घना से अति घना कोहरा को लेकर आज (सोमवार, 5 फरवरी को) चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज हरियाणा के कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं और आंधी चलने की संभावना है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 4 फरवरी को हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री, जींद के पांडू में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री, भिवानी और महेंद्रगढ़ के नारनौल में न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री, हिसार में 11.1 डिग्री, पंचकूला में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री और गुरुग्राम और करनाल में 11.6 डिग्री दर्ज किया गया. अंबाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और रोहतक में 12.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 12.8 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान में औसतन 4.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 4 फरवरी को हरियाणा के भिवानी में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. भिवानी में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा हिसार के बालसमंद और महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रोहतक में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री, हिसार में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री, झज्जर में 20.0 डिग्री, गुरुग्राम में 18.0 डिग्री दर्ज किया गया. पानीपत के ऊझा में अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, करनाल के उचानी में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री, जींद के पांडू में 19.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान में औसतन -1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: अंबाला में हल्की बूंदाबांदी से फसलों को फायदा, किसान बोले- बारिश से गेहूं की होगी बंपर पैदावार

ये भी पढ़ें: ड्रैगन फ्रूट की खेती से किसानों को फायदा, रिटायरमेंट के बाद केसर चंद ने कई लोगों को दिया रोजगार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.