ETV Bharat / state

हरियाणा में ठंड प्रचंड! शीतलहर और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, इन शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Jan 21, 2024, 10:32 AM IST

Haryana Weather Update
हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना है. शीतलहर और कोहरे को लेकर 22 जनवरी तर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गया है.

चंडीगढ़: देश के कई राज्यों के साथ-साथ हरियाणा में भी सर्दी का सितम जारी है. शीतलहर और कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. पिछले कई दिनों से हरियाणा में शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक जारी है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी 24 जनवरी तक शीतलहर और कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 22 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, अंबाला और पंचकूला में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में अभी धुंध और शीतलहर का दौर जारी रहने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को वाहन चलाने के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कोहरे के कारण ट्रेनें और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं. ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी का सहारा ले रहे है. मौसम विभाग ने धुंध और शीतलहर को लेकर आज (रविवार, 21 जनवरी को) और 22 जनवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 23 और 24 जनवरी को धुंध और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा में न्यूनतम तापमान: हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 21 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसके अलावा हिसार और हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री, मेवात के मंडकोला में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, फरीदाबाद में 3.5 डिग्री, जींद के पांडु में 3.7 डिग्री, भिवानी में 3.9 डिग्री, रोहतक, हिसार के बालसमंद और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया. करनाल में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, पानीपत के ऊझा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सिरसा में 6.6 डिग्री अंबाला में 5.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 6.2 डिग्री और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया.

हरियाणा में अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 20 जनवरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ के नारनौल में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया. नारनौल में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा करनाल जिले के उचानी में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री, गुरुग्राम में अधिकतम 15.8 डिग्री, करनाल और सोनीपत के जगदीशपुर में 15.6 डिग्री, भिवानी और कुरुक्षेत्र में अधिकतम 15.4 डिग्री दर्ज किया गया. फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 12.0 डिग्री और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट एरिया में 15.4 डिग्री और चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया.

  • तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :21/01/2024 02:44:1) फतेहाबाद, सिरसा, कैथल, अंबाला, पंचकुला, में घना कोहरा की संभावना pic.twitter.com/CvJlQzV5Bu

    — IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) January 20, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

ये भी पढ़ें: ट्रेनों पर कोहरे की मार, अंबाला से गुजरने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें लेट, मुसाफिर परेशान

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में टाइगर की दहशत, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, ड्रोन के जरिए की जा रही तलाश

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.