ETV Bharat / state

चुनावी साल में हरियाणा में 1 लाख 89 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश, यहां जानिए बजट की बड़ी बातें

author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : Feb 23, 2024, 2:30 PM IST

Haryana Budget 2024: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा बजट 2024 पेश कर दिया है. सीएम ने इस साल 1 लाख 89 हजार 876.61 करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया. बजट में 'लखपति दीदी' की तरह 'ड्रोन दीदी' बनाने का ऐलान किया गया. वहीं, इस साल बजट में कोई नया टैक्स नहीं लगाया है. सीएम ने किसानों के कर्ज पर ब्याज माफी की घोषणा की है. इसके साथ ही बजट में कई घोषणाएं की गई है.

Haryana Budget 2024
बजट की बड़ी बातें

चंडीगढ़: चुनावी साल में सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा बजट 2024-25 पेश कर दिया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर वित्त मंत्री मुख्यमंत्री ने 1 लाख 89 हजार 876.61 करोड़ का बजट पेश किया है. बजट 2024-25 पिछली बार से 11 फीसदी अधिक है. सबसे बड़ी बात यह है कि किसानों के कर्ज पर ब्याज माफी की घोषणा की गई है. वहीं, इस बजट में मुख्यमंत्री ने महिला, किसान, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, कृषि हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ ऐलान किया है. आइए एक नजर डालते हैं बजट की बड़ी बातों पर.

हरियाणा बजट 2024-25 की बड़ी बातें:

  1. इस साल बजट में कोई नया टैक्स नहीं
  2. 5.47 लाख किसानों के कर्ज का ब्याज माफ करने की घोषणा
  3. युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को 1 करोड़ अनुग्रह राशि. शहीद सैनिक चाहे वे किसी भी रक्षा सेवा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हों
  4. गृह क्षेत्र के लिए 6,389 करोड़
  5. सिंचाई जल संसाधन के लिए 6247 करोड़
  6. ऊर्जा क्षेत्र के लिए 761 करोड़
  7. बजट 2024-25 में खेल क्षेत्र को 578.18 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, जो चालू वर्ष के 432.01 करोड़ रुपए के संशोधित अनुमानों की तुलना में 33.84 फीसदी ज्यादा
  8. पर्यटन और विरासत के लिए 242 करोड़
  9. सैनिक-अर्धसैनिक के लिए 140 करोड़
  10. हरियाणा के गरीबों को सालाना 1000 किलोमीटर मुफ्त यात्रा
  11. महिला बाल कल्याण के लिए 1938 करोड़ का बजट
  12. स्वास्थ्य क्षेत्र में 9589 करोड़ का बजट
  13. पर्यावरण वन 654 करोड़
  14. नागरिक उड्डयन के लिए 3983 करोड़
  15. श्रम क्षेत्र 92.83 करोड़
  16. शिक्षा विभाग 21,187 करोड़
  17. रेलवे, राजमार्ग, सड़क 5504 करोड़
  18. सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए 11,271 करोड़ का बजट
  19. बजट 2024-25 में 8 नए राजकीय पशु अस्पताल खोलने की घोषणा
  20. मीडिया कर्मियों की पेंशन बढ़ा दी गई है. प्रदेश में मीडिया कर्मियों की पेंशन 10,000 रुपए से बढ़ाकर 15,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है. सीएम ने कहा कि वर्तमान में 193 मीडियाकर्मी मासिक पेंशन का लाभ उठा रहे हैं.
  21. लड़कियों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर की योजना
  22. कुल 450 एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा
  23. 8 जिलों जींद, झज्जर, कैथल, पलवल, यमुनानगर रोहतक, कुरुक्षेत्र और सोनीपत में स्थायी हेलीपैड के निर्माण के लिए अध्ययन
  24. कुल 450 एसी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा
  25. महिला स्वयं सहायता समूहों को एक-एक ड्रोन देने का प्रस्ताव
  26. यमुनानगर में 800 मेगावाट के अर्मल पावर प्लांट का निर्माण करने की घोषणा
  27. पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल स्पीड क्लाइंबिंग के लिए राज्य में 6 स्थानों करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, नारनौल और पंचकूला में सुविधाएं प्रदान जाएंगी.
  28. बजट 2024-25 में 400 नई खेल नर्सरी स्थापित करने का प्रस्ताव, वर्ष 2024-25 में मुक्केबाजी और कुश्ती में 2 उच्च प्रदर्शन केंद्र पानीपत और सोनीपत में स्थापित होंगे.
  29. सशस्त्र बलों में और अधिक अधिकारियों और जवानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हरियाणा के लोगों को रक्षा और अर्धसैनिक सेवाओं में सेवा के लिए तैयार करने के लिए प्रदेश में 3 सशस्त्र बल तैयारी संस्थान स्थापित करने की घोषणा
  30. प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (PMKUSUM) के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में 70,000 अतिरिक्त सौर पंप स्थापित करने का लक्ष्य

ये भी पढ़ें: हरियाणा बजट 2024: CM ने बजट किया पेश, युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को 1 करोड़, हरियाणा में महिलाएं बनेंगी ड्रोन दीदी

ये भी पढ़ें: हरियाणा बजट 2024: साढ़े 5 लाख किसानों के कर्ज पर ब्याज-पेनल्टी माफ, सीएम ने किया 18 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का ऐलान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.