ETV Bharat / state

निशिकांत दुबे ने राज पलिवार को दी पवन खेड़ा के खिलाफ केस करने की सलाह, कहा- छवि हो रही धूमिल - Nishikant Dubey advised Raj Paliwar

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 24, 2024, 11:14 AM IST

Nishikant Dubey advise
Nishikant Dubey advise

Nishikant Dubey advise to Raj Paliwar. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ केस करने की सलाह दी है. इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

गोड्डा: सांसद निशिकांत दुबे लगातार बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष राज पलिवार पर तंज कस रहे हैं. यह विवाद तब से शुरू हुआ है जब से कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि राज पलिवार कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. हालांकि राज पलिवार ने इस बात से इनकार किया है. लेकिन निशिकांत दुबे ने राज पलिवार द्वारा मामले के खंडन में देरी को लेकर सवाल उठाया था. अब उन्होंने एक पोस्ट कर इस विवाद को फिर से हवा दे दी है.

दरअसल, निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता राज पलिवार जी को सबसे पहले केस कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा पर करना चाहिए. इसके अलावा इस पूरे प्रकरण की जानकारी चुनाव आयोग को देनी चाहिए. वरना उनकी छवि धूमिल होती रहेगी. संघ के स्वयंसेवक को लड़ाई लड़नी चाहिए."

Nishikant Dubey advise
सांसद निशिकांत दुबे का पोस्ट

इस पोस्ट के जरिए निशिकांत दुबे ने राज पलिवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ केस करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि राज पलिवार के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर पवन खेड़ा के पोस्ट से राज पलिवार की छवि खराब हुई है. उन्हें इसके लिए लड़ना चाहिए और इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करनी चाहिए. निशिकांत दुबे के लगातार इस तरह के पोस्ट से बीजेपी में अंदरूनी कलह की सुगबुगाहट शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के होते-होते रह गए भाजपा के 'राज', निशिकांत ने पूछा- खंडन करने में क्यों लग गए घंटों

यह भी पढ़ें: निशिकांत दुबे ने कहा- कांग्रेस इंपोर्टेड कैंडिडेट का कर रही है इंतजार, गोड्डा में नहीं है कोई टक्कर, प्रदीप और फुरकान पर साधा निशाना - contest on Godda lok sabha seat

यह भी पढ़ें: बाबा बासुकीनाथ की शरण में भाजपा सांसद निशिकांत दुबेः सपरिवार की पूजा-अर्चना, भगवान से लिया जीत का आशीर्वाद - BJP MP at Baba Basukinath Tample

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.