ETV Bharat / state

गजेंद्र बने झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन, रांची पहुंचीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 31, 2024, 2:53 PM IST

Congress Leader Alka Lamba
Jharkhand Congress

झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां जोरों पर है. इसका जायजा लेने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रांची पहुंच गईं हैं. रांची में राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका झारखंड महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी की समीक्षा करेंगी.

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रांची एयरपोर्ट पर.

रांची: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में प्रवेश से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर के लिए सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारियों के नाम की घोषणा कर दी है. वहीं महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा रांची पहुंच गईं हैं. अलका लांबा झारखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों का भी जायजा लेंगी. रांची पहुंचने पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुंदरी तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिला नेताओं ने अलका लांबा का गर्मजोशी के साथ रांची एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

गजेंद्र बने झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैनः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार झारखंड में गजेंद्र कुमार सिंह को झारखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि नलिन मिश्रा, संजय कुमार और प्रशांत पांडेय स्टेट कोऑर्डिनेटर होंगे.

इन्हें बनाया गया झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग में सह संयोजकः झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में भावेश भूषण, बबलू दास, एल निराला, राजपूत रामदेव सिंह, शेख सफीक अंसारी, अभिषेक मानव, शंकर बेदिया, भोला दास, आशीष मुखी, अरविंद कुमार सैनी, उमर अली अंसारी और अश्विनी कुमार आनंद को मीडिया विभाग का राज्य सह संयोजक (स्टेट को-ऑर्डिनेटर )बनाया गया है.

तमिलनाडु कांग्रेस में इन्हें मिली जिम्मेदारीः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने तमिलनाडु कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का स्टेट चेयरमैन केटी लक्ष्मी कांतन को बनाया गया है, जबकि वी जयप्रकाश कृष्णा, आर नवानीथा कन्नन, डी सिंगराज और रवि कुमार को स्टेट को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है.

जम्मू कश्मीर में इन्हें मिली जिम्मेदारीः कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का स्टेट चेयरमैन जतिन के रैना को बनाया है, जबकि शेख जावेद को स्टेट को चेयरमैन और जेवन तीर्थ संतोरा और आसिफ इकबाल बट को स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें-

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर सियासी बयानबाजीः झारखंड कांग्रेस को उम्मीद तो भाजपा की नजर में प्रभावहीन रहेगी न्याय यात्रा

रांची पहुंचे कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कहा- ईडी के डराने से नहीं डरेंगे झारखंडी

जिस पर बरसी प्रदेश अध्यक्ष की कृपा, कांग्रेस में उसकी बल्ले-बल्ले! पार्टी में अंतरकलह के सुर, नेताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.